Begusarai News: बखरी में अविलंब शुरू करवायी जाए डिग्री की पढ़ाई

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

Begusarai News: विद्यार्थी परिषद ने सौंपा ज्ञापनर बखरी, निज संवाददाता। बखरी में स्नातक की पढ़ाई शुरू कराने की मांग अब तेज हो रही है। सोमवार को अभाविप कार्यकर्ताओं ने अनुमंडल अधिकारी सन्नी कुमार सौरभ से मिलकर ज्ञापन...

Begusarai News: बखरी में अविलंब शुरू करवायी जाए डिग्री की पढ़ाई

Begusarai News: बखरी, निज संवाददाता। बखरी में स्नातक की पढ़ाई शुरू कराने की मांग अब तेज हो रही है। सोमवार को अभाविप कार्यकर्ताओं ने अनुमंडल अधिकारी सन्नी कुमार सौरभ से मिलकर ज्ञापन सौंपा और अतिशीघ्र पढ़ाई शुरू कराने का अनुरोध किया।

बखरी में उच्च शिक्षा की स्थिति

अभाविप कार्यकर्ताओं ने डिग्री कॉलेज के अभाव में क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा हासिल करने में हो रही कठिनाइयों से अवगत कराते हुए कहा कि बखरी जैसे पिछड़े क्षेत्र में अनुमंडल स्थापना के 32 वर्ष बीत जाने के बावजूद स्नातक स्तर की पढ़ाई की सुविधा नहीं है। यहाँ के छात्र जिले के अन्य कॉलेजों में धक्के खाने को मजबूर है।

स्थानीय प्रशासन के प्रति आरोप

जिला संयोजक अनुभव आनंद ने कहा कि बखरी में स्नातक की पढ़ाई शुरू नहीं होना यहां के छात्रों के साथ छलावा है। स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक उपेक्षा के कारण भवन निर्माण कार्य वर्षों से अधर में लटका हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कंपनी मालती कंस्ट्रक्शन मनमाफिक ढंग से निर्माण कार्य कर रही है। इस कारण से कछुए की चाल में काम हो रहा है। कंपनी पर प्रशासनिक दवाब नहीं होने की वजह से सालों कम बंद पड़ा रहा। इस वजह से निर्माण कार्य पूरा करने में एग्रीमेंट के अनुसार तय समय से दो वर्ष अधिक हो चला है परंतु कोई इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है।

छात्रों की समस्याओं पर अभाविप की प्रतिक्रिया

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविन्द्र कुमार एवं नगर मंत्री सौरभ कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि अभाविप छात्रों की ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहती है। डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर इससे पहले भी विद्यार्थी परिषद ने कई आंदोलन किया है। बखरी के अलावा अन्य प्रखंडों में स्नातक में नामांकन कार्य शुरू हो चुका है। इसको लेकर स्थानीय छात्रों में असंतोष है।अभी संबंधित विभागों में पत्राचार किया जा रहा है। मांगे पूरी नहीं होने पर अगले सप्ताह से विद्यार्थी परिषद पुनः चरणबद्ध आंदोलन करेगी।

प्रशासनिक प्रतिक्रिया

मामले को लेकर एसडीएम सन्नी कुमार सौरभ ने कहा कि भवन निर्माण कार्य में लगे संवेदक से बात कर अतिशीघ्र कार्य पूरा करने को कहा गया है। इस सत्र से नामांकन शुरू करने में जो भी समस्याएं आ रही है, उसकी जानकारी जिलाधिकारी को दी जाएगी। मौके पर नगर सहमंत्री कृष्णा पोद्दार, शिवम जलान, राजकमल पाठक आदि मौजूद थे। रिपोर्टर:अग्निवेश वत्स

FAQs

बखरी में स्नातक की पढ़ाई कब शुरू करने की मांग की गई?
बखरी में स्नातक की पढ़ाई शुरू कराने की मांग अब तेज हो रही है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।