
विद्यालय के निर्माणाधीन भवन को पूर्ण कराने की मांग
बलिया में सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार प्रसाद ने परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के अर्द्धनिर्मित भवन की लापरवाही को लेकर आवेदन दिया है। विद्यालय में लगभग 1000 बच्चियों का नामांकन है, लेकिन केवल तीन कक्षाएं हैं। निर्माण कार्य में देरी और जर्जर चहारदीवारी से बच्चियों की सुरक्षा पर खतरा है। उन्होंने कार्य शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
बलिया। नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत जिला परिषद पोखर स्थित परियोजना बालिका उच्च विद्यालय परिसर में अर्द्धनिर्मित भवन और संवेदक की लापरवाही को लेकर बलिया अनुमंडल अधिकारी एवं शिक्षा विभाग को आवेदन देकर कार्य प्रारंभ कराने एवं लापरवाही बरतने वाले संवेदक पर कार्रवाई करने की मांग सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार प्रसाद ने की है। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार प्रसाद ने दिए गए आवेदन में बताया है कि बलिया अनुमंडल में बालिकाओं के लिए एकमात्र विद्यालय प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय है जिसकी स्थिति बहुत ही चिंताजनक है। इस विद्यालय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के द्वारा वर्ष 2023 में पठन-पाठन के लिए दो कमरे के निर्माण का आवंटन किया गया था जो संवेदक के द्वारा लगभग एक वर्ष से इस निर्माण कार्य को पूरा नहीं किया गया है जिसके कारण विद्यालय परिसर में भवन निर्माणाधीन है।
वहीं वर्ष 2025 के छठे माह में पुनः चार कमरे का शिलान्यास किया गया वह भी कार्य संवेदक के द्वारा शुरू नहीं किया गया है। ज्ञात हो कि इस विद्यालय में लगभग 1000 बच्चियों का नामांकन है और वर्ग कक्षा की संख्या केवल तीन है। जिस वजह से विद्यालय के बरामदे पर बच्चियों को पढ़ाया जाता है। इतना ही नहीं विद्यालय का चहारदीवारी भी पूरी तरह से जर्जर स्थिति में है। जो बच्चीयों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। उन्होंने बताया है कि यदि निर्माण कार्य अविलम्ब शुरू नहीं कराया गया तो आंदोलन को बाध्य होंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




