ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायतीसरी बार कोर्ट कैंपस में मिला मृत चमगादड़

तीसरी बार कोर्ट कैंपस में मिला मृत चमगादड़

कोविड-19 के कारण हुए लॉकडाउन में बेगूसराय न्यायालय परिसर में सोमवार को फिर एक मृत चमगादड़ के मिलने से सनसनी फैल गई। सीजेएम इजलास के सामने करीब 1:00 बजे दिन में एक मृत चमगादड़ मिला। न्यायालयकर्मी के...

तीसरी बार कोर्ट कैंपस में मिला मृत चमगादड़
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायMon, 18 May 2020 06:45 PM
ऐप पर पढ़ें

कोविड-19 के कारण हुए लॉकडाउन में बेगूसराय न्यायालय परिसर में सोमवार को फिर एक मृत चमगादड़ के मिलने से सनसनी फैल गई। सीजेएम इजलास के सामने करीब 1:00 बजे दिन में एक मृत चमगादड़ मिला। न्यायालयकर्मी के द्वारा अविलंब इसकी सूचना जिला विधिक प्राधिकार के सचिव को दी गई। मालूम हो कि पूर्व में भी दो बार चमगादड़ और कौआ कैंपस में मृत पाए गए थे। तब पशुपालन विभाग के द्वारा उसे परीक्षण के लिए ले जाया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें