ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायकादराबाद पुल पर मंडरा रहा खतरा

कादराबाद पुल पर मंडरा रहा खतरा

बलान नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से कादराबाद पुल पर भी संकट मंडराने लगा है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त पुल की वर्षों से जर्जर स्थिति बनी हुई है। बलान नदी में लबालब पानी भर जाने के बाद पुल...

कादराबाद पुल पर मंडरा रहा खतरा
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायWed, 05 Aug 2020 07:12 PM
ऐप पर पढ़ें

बलान नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से कादराबाद पुल पर भी संकट मंडराने लगा है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त पुल की वर्षों से जर्जर स्थिति बनी हुई है। बलान नदी में लबालब पानी भर जाने के बाद पुल के दोनों तरफ पहुंच पथ पर पानी का दबाव बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे के भीतर जलस्तर में हुई वृद्धि से नदी का पानी पुल के सतह से महज एक डेढ़ फीट नीचे रह गया है। वर्तमान में इस पुल की भयावह स्थिति बनी हुई है। इधर पंचायत समिति सदस्य रामशगुन ठाकुर ने बताया कि बलान नदी में आई उफान से कादराबाद पंचायत के वार्ड संख्या-13 व 14 में कई घरों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के लिए सरकारी तौर पर राहत मुहैया करवाने की मांग स्थानीय प्रशासन से की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें