अनुशासन, कड़ा संघर्ष व टीम वर्क सिखाती है क्रिकेट: डॉ. संजय

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड स्थित मरांची क्रिकेट क्लब के द्वारा आयोजित सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में दलसिंहसराय की टीम ने रघुनंदनपुर की टीम को 65 रनों से करारी शिकस्त दी।

अनुशासन, कड़ा संघर्ष व टीम वर्क सिखाती है क्रिकेट: डॉ. संजय

दलसिंहसराय की टीम ने रघुनंदनपुर की टीम को 65 रनों से दी करारी शिकस्त। बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड स्थित मरांची क्रिकेट क्लब के द्वारा आयोजित सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में दलसिंहसराय की टीम ने रघुनंदनपुर की टीम को 65 रनों से करारी शिकस्त दी।

विजय के जश्न

रोमांचक मुकाबले में दलसिंहसराय की टीम ने रघुनंदनपुर को 202 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रनर टीम 139 रन पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान खेल के मैदान पर स्थानीय खेलप्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

पुरस्कार समारोह

विजयी टीम को ईश्वर अस्पताल के निदेशक डॉ. संजय कुमार ने ट्रॉफी प्रदान किया। टूर्नामेंट के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बेगूसराय स्थित ईश्वर अस्पताल के निदेशक और प्रख्यात न्यूरो सर्जन डॉक्टर संजय कुमार ने कहा कि क्रिकेट हमारे देश में सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक ऐसा जुनून है जो हम सबको एक साथ जोड़ता है।

जीत और हार

जीत और हार खेल का एक सामान्य हिस्सा हैं। जो जीतता है वह जश्न मनाता है, और जो हारता है वह एक नई सीख लेकर जाता है। मौके पर बीजेपी उत्तरी मंडल अध्यक्ष सोनू, मदन कुमार, राजीव जी, वरुण कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

मुक्केबाज़ी और जीत

किस टीम ने क्रिकेट टूर्नामेंट जीता?
दलसिंहसराय टीम ने क्रिकेट टूर्नामेंट जीता।
Manoj Kumar Sahni

लेखक के बारे में

Manoj Kumar Sahni

शॉर्ट बायो : मनोज कुमार सहनी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के लिए बेगूसराय से रिपोर्टिंग करते हैं।


परिचय एवं अनुभव
वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के लिए नियमित तौर पर रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध से जुड़ी घटनाओं पर विशेष पकड़। पिछले डेढ़ दशक से बेगूसराय जिले की पत्रकारिता में सक्रिय हैं।


कॅरियर का सफर
वर्ष 2002 में आज अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की। फिर प्रभात खबर से जुड़े। वर्तमान में हिन्दुस्तान के बेगूसराय जिला ब्यूरो टीम का हिस्सा हैं। क्राइम बीट को कवर करते हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बीएससी बायोलॉजी से स्नातक हैं। क्राइम, मेडिकल रिसर्च व हेल्थ बीट पर कमांड होने के साथ शिक्षा बीट पर भी पकड़ है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।