ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायदबंगों ने हथियार के बल पर बेसहारा विधवा की जमीन जोत ली

दबंगों ने हथियार के बल पर बेसहारा विधवा की जमीन जोत ली

पीड़िता ने लगाई गुहारबाद वह इस जमीन पर खेती कर अपने बाल-बच्चों का भरण-पोषण कर रही हैं। शुक्रवार की देर संध्या...

दबंगों ने हथियार के बल पर बेसहारा विधवा की जमीन जोत ली
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायSun, 14 Nov 2021 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

खोदावंदपुर। निज संवाददाता

बरियारपुर पूर्वी पंचायत के सिरसी गांव में दबंगों ने हथियार का भय दिखाकर गरीब बेसहारा विधवा की जमीन जोत ली। जब भूस्वामिनी ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने खेत से गाली गलौज कर उन्हें भगा दिया। पीड़िता सिरसी गांव के स्व. रामदेव महतो की पत्नी राजो देवी ने बताया कि स्थानीय पुलिस एवं अंचल अधिकारी को घटना की जानकारी देकर न्याय की गुहार लगाई गई है। पीड़िता ने बताया है कि उनके पति के नाम से लगभग साढ़े चार कट्ठा कुल जमीन है। यह जमीन उनके पति ने 50 साल पहले खरीदी थी। पति की मृत्यु के बाद वह इस जमीन पर खेती कर अपने बाल-बच्चों का भरण-पोषण कर रही हैं। शुक्रवार की देर संध्या उसके ग्रामीण मो. तलहा अपने पुत्रों मो. लड्डन एवं मो कैप्टन के साथ ट्रैक्टर लेकर इस खेत पर गया और पूरा खेत जबरन जोत लिया। पीड़िता ने बताया है कि जब खेत जोते जाने की जानकारी उसे मिली तो वहां जाकर रोकने का प्रयास किया तो इन दबंगों ने हथियार का भय दिखाकर वहां से भगा दिया। इन दबंगों ने उसके साथ गाली गलौज कर जान से मार डालने की धमकी भी दी है। पीड़िता का कहना है कि इस जमीन के सारे कागजात उसके पास हैं। दबंग लोग जबरन उनकी जमीन पर कब्जा जमा लिए हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें