साइकिल रेस में पायल व सौरव प्रथम

साइकिल रेस में पायल व सौरव प्रथम

संक्षेप:

फोटो नं. 04, नावकोठी के सैदपुर विष्णुपुर में साइकिल रेस में भाग लेते स्कूली बच्चे। च्चतर माध्यमिक, मध्य विद्यालयों में खेल दिवस के अवसर पर साइकिल रेस का आयोजन किया गया। उत्क्रमित मध्य विद्या

Aug 31, 2025 07:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड के विभिन्न उच्चतर माध्यमिक, मध्य विद्यालयों में खेल दिवस के अवसर पर साइकिल रेस का आयोजन किया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय सैदपुर विष्णुपुर में आयोजित इस साइकिल रेस में सप्तम वर्ग की पायल तथा षष्ठ वर्ग के सौरभ प्रथम आये। इन्हें प्रभारी प्रधानाध्यापक संजीत कुमार महतो ने पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद की जयंती खेल दिवस के रूप में 29 अगस्त से 31 अगस्त तक मनाने का निर्देश जारी किया गया था। इस कड़ी में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन के साथ साथ साइकिल रेस का आयोजन कर समापन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य खेल के साथ साथ फिटनेस रखना है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

साइकिल रेस स्कूल परिसर में किया गया। इसमें बालक एवं बालिका वर्ग के कई छात्र, छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में भाग ले रहे प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मौके पर सहायक शिक्षक अंकित यादव राम उदय कुमार, जमील अहमद, शाहिद अंसारी, शांति देवी, संगीता कुमारी, मिथिलेश कुमारी, मुसर्रत खातून आदि की सराहनीय भूमिका रही।