Begusarai News: बेगूसराय में साइबर ठगों ने फोन -पे व गूगल -पे एक साथ जोड़ खाता से उड़ाया 2.87 लाख रुपये

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

Begusarai News: लोहियानगर में सुनील कुमार राय के पुत्र मृणाल भास्कर ने साइबर ठगी का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि 28 जुलाई को उनके दो बैंक खातों से अवैध निकासी कर 2,87,742 रुपये चुराए गए थे। पैसा गूगल पे और फोन पे से जोड़कर निकाला गया। मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।

Begusarai News: बेगूसराय में साइबर ठगों ने फोन -पे व गूगल -पे एक साथ जोड़ खाता से उड़ाया 2.87 लाख रुपये

Begusarai News: लोहियानगर थाना के लोहियानगर निवासी सुनील कुमार राय का पुत्र मृणाल भास्कर ने उनके दो खातों से एक साथ दो लाख 87 हजार 742 रुपये की साइबर ठगी कर अवैध निकासी का आरोप लगाते हुए साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। 13 अगस्त को दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में मृणाल भास्कर ने कहा है कि 28 जुलाई को उनके दो बैंक खाता से अलग-अलग तिथियों में दो लाख 87 हजार 742 रुपये की अवैध निकासी कर ली गयी। अवैध निकासी की जानकारी 10 अगस्त को मिला जब वह बैंक में खाता चेक करने गया था। बैंक कर्मियों के द्वारा बताया गया कि आपके खाता से साइबर फ्रॉड हुआ है।

पीड़ित का आरोप है कि फोन-पे व और गूगल-पे को एक साथ जोड़कर साइबर ठगी की गयी है। उसके बाद ऑनलाइन साइबर क्राइम पोर्टल 1930 पर शिकायत दर्ज करायी गयी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

Manoj Kumar Sahni

लेखक के बारे में

Manoj Kumar Sahni

शॉर्ट बायो : मनोज कुमार सहनी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के लिए बेगूसराय से रिपोर्टिंग करते हैं।


परिचय एवं अनुभव
वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के लिए नियमित तौर पर रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध से जुड़ी घटनाओं पर विशेष पकड़। पिछले डेढ़ दशक से बेगूसराय जिले की पत्रकारिता में सक्रिय हैं।


कॅरियर का सफर
वर्ष 2002 में आज अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की। फिर प्रभात खबर से जुड़े। वर्तमान में हिन्दुस्तान के बेगूसराय जिला ब्यूरो टीम का हिस्सा हैं। क्राइम बीट को कवर करते हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बीएससी बायोलॉजी से स्नातक हैं। क्राइम, मेडिकल रिसर्च व हेल्थ बीट पर कमांड होने के साथ शिक्षा बीट पर भी पकड़ है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबेगूसरायBegusarai News: बेगूसराय में साइबर ठगों ने फोन -पे व गूगल -पे एक साथ जोड़ खाता से उड़ाया 2.87 लाख रुपये