Begusarai News: साइबर क्राइम से बचाव के लिए किया गया जागरूक
हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Begusarai News: फोटो नंबर: 13, शहर स्थित संत पॉल्स स्कूल मेन रोड में मंगलवार को कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव करुणानिधि प्रसाद आर्य, प्राचार्य अनुसुइया रानीलेट व अन्य।

Begusarai News: बेगूसराय। शहर स्थित संत पॉल्स स्कूल मेन रोड में मंगलवार को बच्चों को साइबर क्राइम से बचाव के लिए जागरूक किया गया। संचालन प्राचार्य अनुसुइया रानीलेट ने किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव करुणानिधि प्रसाद आर्य, डीएसपी साइबर विभाग इमरान अहमद, निरीक्षक शैलेंद्र कुमार, सहायक निरीक्षक वंदना भारती, एडवोकेट शिवम कुमार आदि ने धोखाधड़ी से जुड़े तथ्यों की जानकारी दी। मौके पर शिक्षक मृत्युंजय कुमार, पीआर लाल भी थे।

