Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsCultural Festivities Celebrated at Ganesh Bhavan During Six-Day Ganesh Jayanti
तुम तो गजानन बड़े दयालु, सुन लो अरजिया हमार...

तुम तो गजानन बड़े दयालु, सुन लो अरजिया हमार...

संक्षेप:

बीहट के गणेश भवन में छह दिवसीय श्रीगणेश जन्मोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भक्ति गीतों और भजनों पर लोग झूमते हैं। कलाकारों ने अपने गायन और वादन से लोगों का मनोरंजन किया।...

Sun, 31 Aug 2025 07:35 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

बीहट, निज संवाददाता। बीहट के गणेश भवन में छह दिवसीय श्रीगणेश जन्मोत्सव को लेकर हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भक्ति गीतों तथा भजनों पर लोग झूमते हुए नजर आ रहे हैं। शनिवार की देर रात तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में मिथिलांचल संगीत महाविद्यालय के नीशु कुमारी,सुहानी, कशिश, आरती, पुष्पांजलि समेत अन्य कलाकार अशोक कुमार पासवान के निर्देशन में कलाकार अपने गायन व वादन से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। मुकेश झा, रामउदय झा, ऋषिकेश कुमार, आशो सिंह, साधु जी, डोमी महंत, अजीब पाठक सरीखे कलाकार अपने भजनों व भक्ति गीतों से लोगों की खूब वाहवाही बटोर रहे हैं। बीहट के गणेश भवन में करीब 150 वर्षो से छह दिवसीय श्रीगणेश जन्मोत्सव का आयोजन होता आ रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पीठासीन आचार्य हेरम्ब शरण ने बताया कि छह दिवसीय श्रीगणेश जन्मोत्सव के अंतिम दिन एक सितंबर को शिवपूजन तथा सामूहिक रूद्राभिषेक का कार्यक्रम होना है। पीठासीन आचार्य ने कहा कि एक विशेष लीला के बाद श्रीगणेश गजानन कहलाए। कथा वाचिका सुप्रिया जी ने भी गणेश जी के अराधना के महात्मय की चर्चा की। मौके पर सुबोध कुमार, राकेश कुमार, संदीप कुमार समेत अन्य मौजूद थे।