वार्षिकोत्सव पर बच्चों ने बिखेरा जलवा
Mar 02, 2026 07:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
फोटो नं.04,वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। बरौनी। महमाना नॉलेज हेरिटेज स्कूल बरौनी में रविवार को वार्षिकोत्सव में बच्चों ने...

बरौनी। महमाना नॉलेज हेरिटेज स्कूल बरौनी में रविवार को वार्षिकोत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा के जलवे बिखेरे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. हेमंत कुमार, प्राचार्य मीनाक्षी भारती, प्रबंधक राजीव कमल सिन्हा व सुकेश कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम व लक्ष्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा दी। विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



