
गढ़पुरा बाजार में शाम तक दुकानों पर जमे रहे लोग
गढ़पुरा में धनतेरस और दीपावली के अवसर पर बाजारों में खरीदारी के लिए भारी भीड़ रही। लोगों ने बर्तन, ज्वेलरी, और पूजा सामग्री के लिए जमकर खरीदारी की। विशेष रूप से महिलाएं झाड़ू खरीदने में लगी रहीं।...
गढ़पुरा एक संवाददाता। धनतेरस और दीपावली को लेकर बाजारों में खरीदारी को लेकर शुक्रवार को काफी भीड़ रही। धनतेरस के अवसर पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। दोपहर बाद लोगों का बाजार में जुटना शुरू हो गया था। शुभ मुहूर्त के मुताबिक लोग खरीदारी में जुट गए। खासकर बर्तन, ज्वेलर्स, पूजन सामग्री की दुकानों पर काफी भीड़ दिखी। महिलाओं में झाड़ू खरीदने की होड़ लगी रही। गढ़पुरा बाजार में भीड़ के कारण जाम की स्थिति बन गई। बाइक और मोबाइल की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ देखी गई। लोग अपने मन मुताबिक बाइक और मोबाइल की खरीदारी करते देखे गए। बर्तन की दुकानों के अलावा ज्वेलर्स की दुकानों पर भी लोग आभूषण की खरीद की खासकर चांदी के सिक्के की खूब बिक्री हुई।

लोग बाइक खरीदने के बाद बाबा हरिगिरिधाम पहुंचकर उसकी पूजा अर्चना की। अनुमान के मुताबिक धनतेरस के अवसर पर गढ़पुरा में लगभग दो करोड़ का कारोबार हुआ।इधर, दीपावली को लेकर जगह-जगह गणेश-लक्ष्मी की रंग बिरंगी मूर्तियों की दुकानें सजी हुई है। वहीं चौक-चौराहों पर पटाखे के साथ मिट्टी के दीप और हुक्का पाती की बिक्री भी खूब हो रही है। विद्युत सामग्री से सजी दुकानों पर रंग बिरंगे झालर खरीदारों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। लोग इलेक्ट्रिक सामग्री की भी खूब खरीदारी की।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




