Begusarai News: बेगूसराय में सीएम सम्राट के काफिला को बिना रूकावट जाने के लिए एसपी ने लगाई दौड़
Begusarai News: बेगूसराय में सीएम का काफिला मॉडल स्कूल के उद्घाटन के बाद लौट रहा था। काली मंदिर के समीप कुछ लोग काफिले को घेरने लगे। पुलिस अधीक्षक मनीष निगम ने तत्परता दिखाई और अपनी गाड़ी से निकलकर काफिले तक पहुंचे। उनके तेजी से निर्णय ने काफिले को सुरक्षित आगे बढ़ाने में मदद की।

Begusarai News: बेगूसराय शहर में बीपी स्कूल से मॉडल स्कूल का उद्घाटन के बाद सीएम सम्राट काफिला के साथ लौट रहे थे। काली मंदिर के समीप जैसे टर्न लिया कि कुछ लोगों ने सीएम की गाड़ी को घेर लिया।
पुलिस प्रशासन की तत्परता
सीएम का काफिला रुकते देख एसपी मनीष निगम चौक के समीप अपनी गाड़ी से तेजी से उतरे। उसके बाद बीच सड़क पर दौड़ लगाते हुए सीएम के काफिला तक आगे बढ़ने लगे। लेकिन तबतक पुलिस प्रशासन ने सतर्कता दिखाते हुए वहां से लोगों को हटाया व काफिला को आगे बढ़ाया।
दृश्य का प्रशंसा
सीएम के काफिला को आगे बढ़ते देख एसपी मनीष पलभर में पीछे मुड़े व उतनी ही तेजी से दौड़ लगाते हुए अपनी गाड़ी तक पहुंचे। उसके बाद वे अपनी गाड़ी में बैठकर आगे-आगे बढ़ते रहे। नगर निगम चौक के समीप इस दृश्य को सैकड़ों लोगों ने अपने मोबाइल में कैद किया। वहां मौजूद हर लोगों ने एसपी मनीष के इस कार्य की दिल से प्रशंसा की। जबकि एसपी चाहते तो वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों को भी भेज सकते। लेकिन जबतक आदेश देते तबतक देर हो सकती थी। इसलिए एसपी के द्वारा लिया गया यह क्वीक निर्णय से सीएम का काफिला शांतपूर्ण तरीके से निकल गया। जबकि सड़क के दोनों किनारे सैकड़ों लोगों की भीड़ थी。
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Manoj Kumar Sahniशॉर्ट बायो : मनोज कुमार सहनी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के लिए बेगूसराय से रिपोर्टिंग करते हैं।
परिचय एवं अनुभव
वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के लिए नियमित तौर पर रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध से जुड़ी घटनाओं पर विशेष पकड़। पिछले डेढ़ दशक से बेगूसराय जिले की पत्रकारिता में सक्रिय हैं।
कॅरियर का सफर
वर्ष 2002 में आज अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की। फिर प्रभात खबर से जुड़े। वर्तमान में हिन्दुस्तान के बेगूसराय जिला ब्यूरो टीम का हिस्सा हैं। क्राइम बीट को कवर करते हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बीएससी बायोलॉजी से स्नातक हैं। क्राइम, मेडिकल रिसर्च व हेल्थ बीट पर कमांड होने के साथ शिक्षा बीट पर भी पकड़ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


