Begusarai News: प्लेटफॉर्मो पर लगे वाटर पोस्टों की नहीं होती है नियमित मेंटेनेंस व सफाई

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

Begusarai News: लापरवाही दावा को झुठला रहा पेयजल की समुचित व्यवस्था का अभाव बरौनी, निज संवाददाता। बरौनी रेलवे स्टेशन प्लेटफा

Begusarai News: प्लेटफॉर्मो पर लगे वाटर पोस्टों की नहीं होती है नियमित मेंटेनेंस व सफाई

Begusarai News: बरौनी, निज संवाददाता। बरौनी रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर शुद्ध पेयजल सहित अन्य यात्री सुविधाओं का अभाव रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि स्टेशन पर घंटों इंतजार करने वाले यात्रियों को पीने के पानी के लिए बोतलबंद पानी या फिर वाटर वेंडिंग मशीन पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

यात्री सुविधाओं का अभाव

बरौनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था का नहीं होना, यात्री सुविधाओं की बेहतरी संबंधी रेल प्रशासन के दावा को झुठला रहा है। जानकारी के मुताबिक बरौनी जंक्शन के प्लेटफॉर्मों पर रेल यात्रियों को पेयजल की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा लगाए गए वाटर पोस्टों की मेन्टेनेन्स व नियमित सफाई नहीं होने से रेलयात्री वाटर पोस्टों का पानी पीने से परहेज बरतते है। ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी स्थानीय संबंधित अधिकारियों को नहीं है।

सफाई की अनदेखी

जानकारी होने के बाबजूद न तो वाटर पोस्टों की मेंटेनेंस की जाती है और न ही उसमें आने वाली पानी की नियमित सफाई की जाती है। बरौनी जंक्शन पर सभी प्लेटफार्म पर यात्रियों के सुविधा के लिए वाटर पोस्ट पर्याप्त संख्या में लगाए तो गए हैं लेकिन उस वाटर पोस्ट से निकलने वाले पानी को सिर्फ यात्री हाथ व मुंह साफ करने में ही उपयोग करते हैं। या यूं कहें कि वाटर पोस्ट शोभा की वस्तु बनी है। यात्रियों का नल के पानी की गुणवत्ता से भरोसा ही उठ गया है। नतीजतन यात्री बोतल बंद पानी खरीद कर पीने को विवश दिख रहे हैं।

न्यू बरौनी स्टेशन की स्थिति

लोग वाटर पोस्ट की साफ सफाई की बदहाल स्थिति देख कर नल का पानी पीने से परहेज करते हैं। यही स्थिति न्यू बरौनी स्टेशन की भी बनी है। यहां के वाटर पोस्ट से रेलयात्री पानी पीने से परहेज करते हैं। इस स्टेशन पर तो अभी तक वाटर वेंडिंग मशीन की सुविधा भी नहीं है।ऐसी स्थिति में यात्रियों के समक्ष कितनी कठिनाई बनी है। इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

यात्री अनुभव

हावड़ा के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए बरौनी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर पहुंचे गोधना निवासी पुलेन्द्र साव,सुजीत कुमार बीहट निवासी रजनीश कुमार, अमरजीत आदि यात्रियों ने कहा कि कई वाटर पोस्ट से पीला पानी निकलता है।जो पीने लायक तो बिल्कुल नहीं लगता है। रेल विभाग यात्रियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। जिसे देखने वाला कोई नहीं है। कहते हैं अधिकारी बरौनी और न्यू बरौनी स्टेशन पर पेयजल की समस्या के बारे में संबंधित आधिकारियों को अवगत कराया जाएगा ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके। -रत्नेश कुमार, एरिया मैनेजर रिपोर्टर:अमित मिश्र

सामान्य प्रश्न

बरौनी रेलवे स्टेशन पर पानी की किस तरह की समस्या है?
बरौनी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पीने के पानी के लिए बोतलबंद पानी या वाटर वेंडिंग मशीनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबेगूसरायBegusarai News: प्लेटफॉर्मो पर लगे वाटर पोस्टों की नहीं होती है नियमित मेंटेनेंस व सफाई