न्यायालय का बदला समय
बखरी में भीषण गर्मी के कारण न्यायालय के समय में बदलाव किया गया है। बेगूसराय के जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋषि कांत ने 5 मई से 28 जून तक कोर्ट के समय को सुबह 7 बजे से 1 बजे तक निर्धारित किया है। लंच का...
Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायWed, 23 April 2025 08:35 PM

बखरी। सूबे में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। इसको लेकर न्यायालय के टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है। बेगूसराय जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋषि कांत ने प्रचंड गर्मी को देखते हुए पत्र जारी कर कहा कि 5 मई सोमवार से 28 जून शनिवार तक के लिए कोर्ट मॉर्निंग कर दिया गया है। न्यायालय में सुबह 7 बजे से दिन के 1 बजे तक ही काम-काज किया जाएगा। इस बीच 10 बजे से साढ़े 10 बजे तक लंच का समय निर्धारित किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।