Begusarai News: आरोप से रिहा हुए तीन अभियुक्त
हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Begusarai News: बखरी में, व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम मनोज कुमार सिंह ने त्रिवेणी तांती, शोभा देवी और सीताराम तांती को आरोपों से मुक्त कर दिया। सुनवाई के दौरान एक गवाह की गवाही हुई और बचाव पक्ष ने दलील पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपियों को रिहा करने का निर्णय लिया।

Begusarai News: बखरी। व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम मनोज कुमार सिंह की अदालत ने गुरुवार को राज्य बनाम त्रिवेणी तांती व अन्य मामले में त्रिवेणी तांती, शोभा देवी और सीताराम तांती को आरोप से रिहा कर दिया। सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से एक गवाह की गवाही हुई, जबकि बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता गौरव कुमार ने दलील रखी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने अभियुक्तों को आरोपों से मुक्त करने का आदेश दिया।


