भुगतान में गड़बड़ी को लेकर रेलमंत्री से की जांच की मांग

May 06, 2026 08:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

बरौनी और गढ़हरा रेल परिक्षेत्र में संविदा श्रमिकों के पारिश्रमिक भुगतान में अनियमितता, अवैध कटौती और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। युवा विकास मोर्चा के संयोजक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने रेलमंत्री से जांच की मांग की है। श्रमिकों से पीएफ के नाम पर अवैध कटौती की जा रही है, जबकि उन्हें कम भुगतान किया जाता है।

भुगतान में गड़बड़ी को लेकर रेलमंत्री से की जांच की मांग

बरौनी, निज संवाददता। सोनपुर मंडल के बरौनी व गढ़हरा रेल परिक्षेत्र में संविदा श्रमिकों के पारिश्रमिक भुगतान में अनियमितता, अवैध कटौती व व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। इस बाबत युवा विकास मोर्चा के संयोजक अरुण कुमार श्रीवास्तव सहित दर्जनों लोगों ने रेलमंत्री को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन पत्र भेजकर इसकी अविलंब जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

अनियमितता और अवैध कटौती

बताया गया है कि संविदा श्रमिकों से प्रतिमाह पीएफ के नाम पर अवैध रूप से राशि की कटौती की जा रही है। जबकि, उक्त कटौती की गई राशि न तो श्रमिकों के पीएफ खातों में जमा की जा रही है और न तो इसका कोई विवरण ही श्रमिकों को उपलब्ध कराया जा रहा है। रेल प्रशासन द्वारा संबंधित संविदा कार्यो के लिए प्रति श्रमिक लगभग 18 हजार रुपए प्रतिमाह की दर से संविदा फॉर्मों को भुगतान किया जाता है।

श्रमिकों को कम भुगतान

लेकिन, श्रमिकों को मात्र 8 से 10 हजार का ही भुगतान किया जाता है। सोनपुर मंडल के डीआरएम का महीने में बरौनी जंक्शन आना-जाना लगा रहता है। इसके अलावा हाजीपुर जोन के आधिकारियों का भी हर महीने बरौनी जंक्शन आना जाना होता है लेकिन वरीय अधिकारी भी इस मामले में पूर्णतः उदासीन बने रहते हैं। आधिकारियों द्वारा कभी भी इसकी छानबीन करना मुनासिब नहीं समझा जाता है।

सामान्य प्रश्न

बरौनी और गढ़हरा रेल परिक्षेत्र में किस प्रकार की अनियमितता सामने आई है?
बरौनी और गढ़हरा रेल परिक्षेत्र में संविदा श्रमिकों के पारिश्रमिक भुगतान में अनियमितता, अवैध कटौती और व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।