कांग्रेस जिला अध्यक्ष चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से ली गई राय

Feb 28, 2026 07:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

कांग्रेस ने मटिहानी में संगठन-सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। विधायक मो. ममन खान की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष चुनाव के लिए रायशुमारी की प्रक्रिया संपन्न हुई। कार्यकर्ताओं की राय जानकर ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। बैठक में संगठन की एकजुटता और आगामी चुनावों के लिए रणनीति पर चर्चा की गई।

  कांग्रेस जिला अध्यक्ष चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से ली गई राय

मटिहानी, संवाद सूत्र। कांग्रेस की ओर से संगठन-सृजन अभियान के अंतर्गत शनिवार को कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड कांग्रेस कार्यालय मटिहानी में किया गया। कार्यक्रम में विधायक हरियाणा विधानसभा सह एआईसीसी पर्यवेक्षक मो. ममन खान की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष चुनाव को लेकर रायशुमारी की प्रक्रिया संपन्न हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं से अलग-अलग संवाद कर उनकी राय ली गई। पर्यवेक्षक मो. ममन खान ने बताया कि जिला अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं और सभी कार्यकर्ताओं की भावना जानने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की प्राथमिकता संगठन की एकजुटता, पारदर्शिता और मजबूती है।

ऐसा नेतृत्व चुना जाएगा जो सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चले और जमीनी स्तर पर संगठन को सशक्त बनाए। कार्यक्रम के दौरान आगामी रणनीति, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, सक्रिय सदस्यता अभियान तथा कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन-सृजन अभियान का उद्देश्य पार्टी को गांव-गांव तक सुदृढ़ करना है। ताकि आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन, सुबोध कुमार सिंह, केडी हिमांशु, रामविलास सिंह, रामचंद्र सिंह, रत्नेश कुमार टुल्लू , रंजीत कुमार मुखिया आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।