पार्टी के विचार धारा को पहुंचाना संगठन सृजन का उद्देश्य: पर्यवेक्षक
बरौनी में कांग्रेस पार्टी द्वारा संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत तेघड़ा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मन्नान खान और अन्य नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की बात की। कार्यकर्ताओं ने संवाद किया और दिशा निर्देश प्राप्त किए।

बरौनी। बरौनी दरगाह रोड में शनिवार को कॉंग्रेस पार्टी द्वारा संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत तेघड़ा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता संवाद का आयोजन किया गया।अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की।संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पर्यवेक्षक मन्नान खान,जिलाध्यक्ष अभय कुमार सार्जन,पूर्व विधायक अजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष राम विलास सिंह आदि वक्ताओं ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी, मल्लिकाजुर्न खरगे, केसी वेणुगोपाल का सोच है कि कॉंग्रेस जमीनी स्तर पर एक मजबूत संगठन के रूप में उभरे।संगठन सृजन अभियान अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा चलाया जा रहा एक देशव्यापी व संगठनात्मक पुर्नगठन कार्यक्रम है।इसका उद्देश्य बूथ,पंचायत, प्रखंड,जिला स्तर पर पार्टी को मजबूत कर जनता तक पार्टी के विचार धारा को पहुँचाना है।वक्ताओं
ने कहा कि बिहार क्रांति की धरती रही है।इस तानाशाही सरकार के खिलाफ हमारा संघर्ष तब तक जारी रहेगा।जब तक हम राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नहीं बना लें।वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन के मजबूती के लिए हर पहलू पर संवाद किया।साथ ही दिशा निर्देश भी दिया।मौके पर संजय सिंह, सुबोध सिंह, घनश्याम मिश्र,समर सिंह,शशि शेखर राय, राहुल कुमार,मुकेश कुमार गुड्डू,ओम प्रकाश, उताउर रहमान आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।संचालन राजीव रंजन सिंह ने की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



