ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायबीएसटीए के प्रमंडल सचिव की पत्नी के आक्समिक निधन से शोक

बीएसटीए के प्रमंडल सचिव की पत्नी के आक्समिक निधन से शोक

बेगूसराय। निज प्रतिनिधिद मंगलवार को हेमरा रोड स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुन बिहार माध्यमिक...

बीएसटीए के प्रमंडल सचिव की पत्नी के आक्समिक निधन से शोक
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायTue, 14 Jul 2020 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ (बीएसटीएस ) मुंगेर के प्रमंडल सचिव व बेगूसराय पेंशनर समाज के उपाध्यक्ष श्याम नन्दन सिंह की पत्नी की लम्बी बीमारी के बाद मंगलवार को हेमरा रोड स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुन बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के संयुक्त सचिव व पेंशनर समाज के अध्यक्ष डा. सुरेश प्रसाद राय ने उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। जिला कोषाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह, सदर अनुमंडल सचिव प्रभात कुमार शर्मा व अवध किशोर सिंह ने भी फूल माला देकर नमन किया। जिला मा.शिक्षक संघ के अध्यक्ष उमानन्द चौधरी, उपाध्यक्ष भागीरथ प्रसाद राय , जिला सचिव रणजीत कुमार, परीक्षा सचिव मो. सलीम उद्दीन, संयुक्त सचिव सुधीर सिंह, अरुण कुमार हरि, अर्चना , पंकज कुमार, गौरी शंकर झा, संयुक्त राज्य कार्यसमिति सदसय सुबोध कुमार , डा. सुदर्शन कुमार, अपूर्व घोष आदि शोक प्रकट करते हुए आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें