Begusarai News: समस्याओं के समाधान को लेकर लोगों ने दिये आवेदन

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

Begusarai News: बीहट नगर परिषद के वार्डों में सहयोग शिविर आयोजित किए गए हैं जहां 63 आवेदन प्राप्त किए गए। इसमें वार्ड 21, 22, 26 व 19, 20 के लोग शामिल थे। मुख्य पार्षद और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इन शिविरों का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित निबटान और विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करना है।

Begusarai News: समस्याओं के समाधान को लेकर लोगों ने दिये आवेदन

Begusarai News: बीहट। ग्राम पंचायत की तर्ज पर नगर परिषद के वार्डों में भी सहयोग शिविर के जरिये आवेदन प्राप्त कर लोगों की समस्याओं का जहां एक ओर त्वरित निबटान हो रहा है वहीं दूसरी ओर लोगों को कई योजनाओं से भी आच्छादित किया जा रहा है। मंगलवार को बीहट नगर परिषद के वार्ड 21 स्थित प्रथमिक विद्यालय नंबर दो में वार्ड 21, 22 और 26 के लिए तथा मध्य विद्यालय किउल गढ़हरा में वार्ड 19 एवं 20 के लोगों के लिए सहयोग शिविर का आयोजन हुआ जिसमें कुल 63 आवेदन प्राप्त किये गये। मौके पर मुख्य पार्षद बबीता देवी, उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार, स्वच्छता अधिकारी प्रदीप कुमार, सिटी मैनेजर चांदनी कुमारी, जेई महावीर प्रसाद, दिलरूबा खातुन, वार्ड पार्षद सुभद्रा कुमारी, पवन शर्मा समेत अन्य मौजूद थे।

नगर परिषद के प्रधान सहायक राज कुमार ने बताया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभाग को अग्रसारित किया जाता है और मामले का निष्पादन भी किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।