Begusarai News: सहयोग शिविर में जमा हुए 68 आवेदन
हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Begusarai News: वीरपुर में, प्रखंड कार्यालय और पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सरकारी योजनाओं से संबंधित 68 आवेदन प्राप्त हुए। BD0 पंकज कुमार, सीओ भाई वीरेंद्र, और अन्य स्थानीय नेता उपस्थित थे। यह शिविर नागरिकों को योजनाओं की समस्याओं के समाधान में सहायता देने के लिए आयोजित किया गया था।

Begusarai News: वीरपुर। प्रखंड कार्यालय परिसर और वीरपुर पश्चिम पंचायत भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न सरकारी योजनाओं से सम्बंधित शिकायत, समस्या व लाभ के लिए आवेदन लिए गए। पंचायत भवन में 25 आवेदन प्राप्त हुए। वहीं, प्रखंड कार्यालय में विभिन्न योजनाओं से सम्बंधित कुल 43 आवेदन जमा हुए। मौके पर बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर, सीओ भाई वीरेंद्र, मुखिया त्रिपुरारी कुमार, सरपंच दयानंद झा, वार्ड सदस्य जितेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

