Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsCommunity Health Center Bachhwara Now Offers Cesarean Deliveries
बछवाड़ा सीएचसी में हुआ सिजेरियन प्रसव

बछवाड़ा सीएचसी में हुआ सिजेरियन प्रसव

संक्षेप:

बछवाड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रसूताओं के लिए सिजेरियन प्रसव की सुविधा शुरू हो गई है। अब उन्हें सदर अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। हाल ही में रसीदपुर की एक प्रसूता का सफल सिजेरियन ऑपरेशन किया गया है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

Jan 14, 2026 08:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

बछवाड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछवाड़ा में प्रसूताओं को सिजेरियन प्रसव के लिए अब सदर अस्पताल जाना नहीं पड़ रहा है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि अब सिजेरियन ऑपरेशन की व्यवस्था सीएचसी में भी की गई। बुधवार को रसीदपुर रचियाही की एक प्रसूता का सिजेरियन ऑपरेशन द्वारा प्रसव कराया गया। उन्होंने बताया के जच्चा व बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं। टीम में डॉ.अनामिका कुमारी, बेहोशी के चिकित्सक डॉ.राकेश कुमार, जीएनएम सुहानी, प्रतिभा व जयंती शामिल थीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें