Begusarai News: रंग-बिरंगी रंगोलियों के जरिए स्वच्छता, सेवा व जनकल्याण से जुड़ा दिया गया संदेश
Begusarai News: फोटो-20, विजय कारगिल विजय भवन में रंगोली कार्यक्रम का उदघाटन करते डीएम रिची पांडेय, एसपी मनीष, नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर व अन्य।

Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को शहर के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर रंगोली बनाकर सरकार के संकल्पों और जनसेवा का संदेश दिया गया। नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में कारगिल विजय भवन, नगर निगम परिसर, दिनकर कला भवन, स्टेशन परिसर, नौलखा मंदिर और विशनपुर चतुर्भुज पोखर परिसर में आकर्षक रंगोलियां बनाई गईं। समाहरणालय परिसर में डीएम रिची पांडे और एसपी मनीष समेत अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद शहर के अन्य स्थानों पर कला संस्कृति विभाग के सहयोग से विभिन्न संकल्पों को रंगोली के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।
रंग-बिरंगी रंगोलियों के जरिए स्वच्छता, सेवा और जनकल्याण से जुड़े संदेश लोगों तक पहुंचाए गए। कार्यक्रम का आयोजन कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी और नगर निगम के नगर प्रबंधक राजीव रंजन सिंह की देखरेख में किया गया। इसमें नगर निगम के सीआरपी, स्वच्छता साथी समेत अन्य लोगों ने भी सहभागिता निभाई। प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बनाई गई रंगोलियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और अभियान के उद्देश्यों का संदेश दिया।


