ई-रिक्शाचालक संघ का होली मिलन समारोह

Mar 01, 2026 07:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

बेगूसराय में ई-रिक्शाचालक संघ एक्टू द्वारा रंगारंग होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत अबीर-गुलाल से हुई, जिसमें भाईचारे और एकता का संदेश दिया गया। संघ के संरक्षक ने आजीविका सुरक्षा और प्रशासनिक सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।

ई-रिक्शाचालक संघ का होली मिलन समारोह

बेगूसराय। ई-रिक्शाचालक संघ एक्टू की ओर से जिला कार्यालय कमलेश्वरी भवन परिसर में शनिवार को रंगारंग होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालकों, श्रमिक साथियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया। समारोह की शुरुआत पारंपरिक अबीर-गुलाल लगाकर की गई। संघ के संरक्षक राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि होली सामाजिक सद्भाव, मेल-मिलाप और आपसी विश्वास को मजबूत करने का पर्व है। उन्होंने ई-रिक्शा चालकों की आजीविका सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और प्रशासनिक सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, लोकगीत और हास्य-परिहास ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।