गर्भवती महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच एवं स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक

Apr 07, 2026 07:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

महिलाओं को चुनरी ओढ़ाकर, तिलक लगाकर तथा फल एवं विशेष पोषण किट प्रदान कर सम्मानित किया गया

गर्भवती महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच एवं स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक

बेगूसराय/वीरपुर, हिटी। जिला प्रशासन कीओर से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए वीरपुर प्रखंड की वीरपुर पश्चिमी पंचायत (केंद्र संख्या-94) में सामूहिक गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान उचित पोषण, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित गर्भवती माताओं का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान सोनी कुमारी, रंजना कुमारी, अर्चना कुमारी, रूपम एवं हमीदा खातून की गोद भराई की रस्म पूरी की गई। उन्हें चुनरी ओढ़ाकर, तिलक लगाकर तथा फल एवं विशेष पोषण किट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विशेषज्ञों ने सुरक्षित मातृत्व के लिए संतुलित आहार की महत्ता पर विशेष बल दिया। उन्होंने ‘तिरंगा भोजन’ (विटामिन, प्रोटीन एवं कार्बोहाइड्रेट युक्त संतुलित आहार) की अवधारणा को समझाया। बताया कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य पदार्थों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं के पोषण की आवश्यकता पूरी की जा सकती है तथा एनीमिया जैसी समस्याओं से बचाव संभव है। साथ ही गर्भवती महिलाओं को नियमित प्रसव पूर्व जांच कराने तथा आयरन एवं कैल्शियम की गोलियों का नियमित सेवन करने की सलाह दी गई। स्वास्थ्य विभाग एवं पिरामल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, पोषण प्रबंधन तथा सरकारी अस्पतालों में संस्थागत प्रसव के लाभों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित महिलाओं, स्वास्थ्य कर्मियों एवं ग्रामीणों ने ‘स्वस्थ शिशु और सुरक्षित मातृत्व’ सुनिश्चित करने का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर सीडीपीओ नितेश कुमार, डीपीए अश्वनी कौशिक, पिरामल फाउंडेशन के दीपक मिश्रा, महिला पर्यवेक्षिका डेजी गांधी सहित स्थानीय आंगनबाड़ी सेविकाएं रुना देवी, रुक्मिणी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, गुड़िया कुमारी एवं नीतू कुमारी तथा जीविका दीदियां और स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।