Begusarai News: सहयोग शिविर: 13 ग्राम पंचायतों में प्राप्त 914 ऑनलाइन आवेदन में 693 का निष्पादन
Begusarai News: शिविरों में मुख्य रूप से राशन कार्ड, जॉब कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, आवासीय प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, दाखिल-खारिज से जुड़े आवेदन आये

Begusarai News: बेगूसराय, हिन्दुस्तान टीम। जिले के 10 प्रखंडों की कुल 13 ग्राम पंचायतों में मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित किया गया। शिविरों में संबंधित 13 ग्राम पंचायतों से अब तक कुल 914 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 693 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है जबकि शेष 223 आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा उनका शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं नगर निगम एवं नगर परिषद क्षेत्रों में अब तक कुल 2,091 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 1,826 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है। शेष 265 शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा उनका भी शीघ्र निष्पादन किया जाएगा। सहयोग शिविरों में मुख्य रूप से राशन कार्ड, जॉब कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, आवासीय प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, दाखिल-खारिज (म्यूटेशन), लगान रसीद सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से अनेक मामलों का निष्पादन शिविर स्थल पर ही करते हुए लाभुकों को तत्काल सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।
जन सहयोग शिविर में आवेदन
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


