
मेगा टिंकरिंग डे पर बच्चों ने नवाचार व वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया
लीड युवा पेज ... अकैडमी में में मेगा टिंकरिंग डे पर बच्चों की ओर से तैयार प्रोजेक्ट का निरीक्षण करते शिक्षक। बेगूसराय, हमारे प्रतिनि
बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले में मेगा टिंकरिंग डे पर बच्चों ने नवाचार व वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें जिले के निजी और सरकारी विद्यालयों के छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। यह राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग और नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन के तहत संयुक्त रूप से किया गया था। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में रचनात्मकता, जिज्ञासा और समस्या-समाधान के कौशल को बढ़ावा देना था। पोखरिया स्थित रामकृष्ण चिलड्रेन एकेडमी बेगूसराय में बीपी इंटर विद्यालय और जेके उच्च विद्यालय के छात्र शामिल हुए। केन्द्रीय विद्यालय गढ़हारा में मध्य विद्यालय गढ़हारा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय,आशीकपुर गढ़हारा और मध्य विद्यालय बारो के छात्र, रिवर वैली स्कूल में उच्च माध्यमिक विद्यालय चिलमिल और मध्य विद्यालय कंकौल के छात्र, डेल्ही पब्लिक सेकेण्डरी स्कूल तेघड़ा में एसवीआर उच्च विद्यालय तेघड़ा और उच्च माध्यमिक विद्यालय आधारपुर तथा सेंट जूड्स विद्यालय, तेघड़ा में उच्च माध्यमिक विद्यालय निपनिया और उच्च विद्यालय बारो के छात्र शामिल हुए थे।

कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिलाधिकारी के दिशा-निर्देशन और उप विकास आयुक्त की निगरानी में यह आयोजन संपन्न हुआ। जिला योजना अधिकारी ने इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों को पहले ही आवश्यक निर्देश दिए थे। अधिकारियों ने सभी विद्यालयों से अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने और कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए क्षेत्र का दौरा भी किया। भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मेगा टिंकरिंग डे के माध्यम से न केवल छात्रों को नवीनतम तकनीकों जैसे 3 डी प्रिंटिंग, रोबोटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स से जुड़ने का अवसर मिला, बल्कि उन्हें डिजाइन थिंकिंग और फिजिकल कंप्यूटिंग जैसी तकनीकों के माध्यम से समस्याओं का समाधान करना भी सिखाया गया। यह पहल छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है। इस आयोजन से जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नए नवाचारों और रचनात्मकता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। बच्चों की ओर से वैक्यूम क्लीनर का मॉडल तैयार किया गया बेगूसराय। अटल मेगा टिंकरिंग दिवस 2025 के अवसर पर रामकृष्ण चिल्ड्रेन अकैडमी पोखरिया में बीपी इंटर स्कूल एवं जेके इंटर स्कूल के बच्चों की ओर से वैक्यूम क्लीनर का मॉडल तैयार किया गया। सभी बच्चों को प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम में बीपी 2 स्कूल से शिक्षक कुमारी स्वाति ,बबीता एवं चंदन कुमार तथा जेके इंटर स्कूल के शिक्षक विकास कुमार का सहयोग प्राप्त हुआ। इस संपूर्ण प्रशिक्षण को आरसी अकैडमी एटीएल कोऑर्डिनेटर नीरज कुमार तथा रवि कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय की प्राचार्या सोनी कुमारी एवं निदेशक मुकेश कुमार ने सभी बच्चों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे बीपी इंटर स्कूल की रजिया परवीन, संध्या कुमारी, जेके स्कू की सोनम कुमारी, विवेक कुशवाहा, आरसी एकेडमी के आयुष्मान कुमार, जिकरा आदि ने बताया कि इस कार्यक्रम का शानदार अनुभव रहा। आपसी सहयोग से प्रोजेक्ट का तैयार किया गया। इससे इनावेशन आइडिया की प्रेरणा मिली।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


