Begusarai News: सौतेली मां की प्रताड़ना से तंग दो मासूमों ने किया आत्महत्या का प्रयास
हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Begusarai News: खोदावंदपुर, निज संवाददाता। सौतेली मां की प्रताड़ना से तंग आकर दो मासूम बच्चों ने गड्ढा के पानी में डूबने का असफल प्रयास किया। ग्रामीणों ने दोनों को बचा लिया। इन बच्चों की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।

Begusarai News: खोदावंदपुर, निज संवाददाता। सौतेली मां की प्रताड़ना से तंग आकर दो मासूम बच्चों में गुरुवार को गड्ढा के पानी में डूबने का असफल प्रयास किया। दो मासूम बच्चे को गड्ढा के पानी में उतरता देख ग्रामीणों ने दौड़कर दोनों को बाहर निकाला। इससे दोनों मासूमों की जान बच गई। इन मासूम बच्चों ने लोगों को बताया कि वह दोनों भाई समस्तीपुर जिला के रोसड़ा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी बबलू शाह का पुत्र है। एक की आयु 5 वर्ष एवं दूसरे की आयु 3 वर्ष है। बड़े बच्चे ने अपना नाम गुलशन कुमार एवं छोटे भाई का नाम आर्यन कुमार बताया। गुलशन ने बताया कि उसकी मां की मृत्यु के बाद उसके पिता ने दूसरी शादी रवोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मघौल निवासी श्याम सुंदर साहू उर्फ़ सोंडा की पुत्री मौसम कुमारी के साथ कर ली है।
सौतेली मां की प्रताड़ना
पिता अपने दोनों बच्चों को उसकी सौतेली मां के साथ मेघौल में छोड़कर खुद कमाने के लिए पंजाब चला गया। इधर मौसम कुमारी अपने सौतेली बेटे को अक्सर मारपीट करती है। इन बच्चों ने बताया कि गुरुवार की सुबह उसकी सौतेली मां दोनों भाइयों को गरम छलनी से पांव में, हाथ में और बदन पर बेरहमी से मारा और घर से भगा दिया। ग्रामीणों ने दोनों बच्चे को स्थानीय मुखिया के कहने पर पुलिस को सौंप दिया है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं दूसरी ओर मौसम कुमारी ने बताया कि दोनों बच्चे शरारती हैं। अक्सर घर से भाग जाते हैं। रिपोर्टर:विमलेश चौधरीसामान्य प्रश्न
✦बच्चों ने डूबने का प्रयास क्यों किया?−
बच्चों ने सौतेली मां की प्रताड़ना से तंग आकर गड्ढा के पानी में डूबने का असफल प्रयास किया।
✦बच्चों की उम्र क्या है?+


