Begusarai News: जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए बेगूसराय अनुमंडल से 25 परियोजना का चयन
Begusarai News: लीड युवा पेज ::::::::::ल के विभिन्न विद्यालयों से प्रस्तुत की गई 80 परियोजनाएं सीनियर ग्रुप से एवं 45 परियोजनाएं जूनियर ग्रुप से थीं फोटो नंबर: एक, बीएसएस कॉलेजिएट प्लस टू स्कूल बेगूसराय में गुरुवार...

Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बेगूसराय अनुमंडल स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 का आयोजन गुरुवार को बीएसएस कॉलेजिएट प्लस टू स्कूल बेगूसराय में हुआ। अनुमंडल शैक्षिक समन्वयक ने बताया कुल 125 परियोजनाएं बेगूसराय अनुमंडल के विभिन्न विद्यालयों से प्रस्तुत की गई। इसमें लगभग 80 परियोजनाएं सीनियर ग्रुप से एवं 45 परियोजनाएं जूनियर ग्रुप से थीं। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसमें 25 परियोजना का चयन किया गया।
निर्णायक मंडल और शिक्षक
क्षेत्रीय समन्वयक हर्षवर्धन कुमार कहा कि चयनित प्रतिभागी जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 में भाग ले सकेंगे। जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन 12 सितंबर को बीपी इंटर स्कूल में निर्धारित है। विद्यालय के शिक्षक अरुण हरि कुमार ने तमाम कार्यों का प्रबंध एवं व्यवस्था की। विज्ञान शिक्षक राजेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि बच्चों ने मेहनत की। प्रोजेक्ट बेहतरीन हैं। उन्होंने सभी बच्चों को शुभकामना दी। कार्यक्रम में सभी प्रखंड समन्वयकों का योगदान रहा। उच्च विद्यालय कॉलेजिएट की प्रधानाध्यापिका अनुराधा कुमारी ने अंग वस्त्र से आगत अतिथियों का सम्मान किया। उन्होंने स्वागत भाषण में कहा कि बच्चे कल के बाल वैज्ञानिक बनने जा रहे हैं।
आगामी कार्यक्रम
बरौनी प्रखंड की समन्वयक मोनी कुमारी के जिम्मे व्यवस्था का दायित्व था। निर्णायक मंडल के सदस्यगण प्रो. चुनचुन सिंह, सेवानिवृत्ति विज्ञान शिक्षक राजेंद्र नारायण सिंह, आयुर्वेदिक कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ रामनंदन साहनी ने परियोजना का निरीक्षण किया। विद्यालय के शिक्षक अरुण हरि कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। 12 सितंबर को बीपी इंटर विद्यालय में होगा 32वीं जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले में 32वीं जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 का आयोजन 12 सितंबर को पूर्वाह्न 9 बजे से अपराह्न 4 बजे तक बीपी इंटर विद्यालय, बेगूसराय में होगा। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी सरकारी एवं गैर सरकारी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। पत्र के अनुसार इस वर्ष बाल विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय निरंतरता के लिए विज्ञान एवं नवाचार है। इसके तहत छात्र-छात्राएं विभिन्न वैज्ञानिक परियोजनाओं का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के लिए पांच उप-विषय निर्धारित किए गए हैं। इनमें कचरा प्रबंधन, ऊर्जा के लिए ई 4, जल प्रबंधन, भोजन-कृषि एवं स्वास्थ्य तथा निरंतरता के लिए भारतीय ज्ञान प्रणाली शामिल हैं। परियोजना गतिविधि एवं प्रयोग आधारित होगी। रिपोर्टर:प्रवीण कुमार

