बखरी थाने में चाइल्ड हेल्प डेस्क शुरू
हिन्दुस्तान, बेगुसराय
बखरी में अपराध अनुसंधान विभाग के निर्देश पर शुक्रवार को चाइल्ड हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों के मामलों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताया। एसआई कविता कुमारी ने डेस्क की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

बखरी। कमजोर वर्ग अपराध अनुसंधान विभाग के निर्देश पर शुक्रवार को बखरी थाना परिसर में चाइल्ड हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों से संबंधित मामलों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के साथ उनकी सुरक्षा और अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित करना है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने कहा कि चाइल्ड हेल्प डेस्क के माध्यम से बच्चों से जुड़े मामलों को संवेदनशीलता के साथ सुना जाएगा। जरूरत के अनुसार उन्हें तत्काल सहायता और संरक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। मौके पर एसआई कविता कुमारी मौजूद थीं। उन्होंने चाइल्ड हेल्प डेस्क की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई के साथ उन्हें आवश्यक सहयोग और संरक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।


