Begusarai News: नगर पार्षदों को आमंत्रण नहीं मिलने से नाराजगी
Begusarai News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बेगूसराय में बीपी स्कूल में मॉडल स्कूल का उद्घाटन किया। नगर आयुक्त ने स्थायी समिति के सदस्यों और नगर पार्षदों को आमंत्रण नहीं दिया, जिससे पार्षद गौरव कुमार नाराज हैं। उन्होंने नगर आयुक्त की नीतियों का विरोध करने और पुतला दहन का ऐलान किया है।

Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को नगर निगम क्षेत्र के बीपी स्कूल में मॉडल स्कूल का उद्घाटन किया। निगम क्षेत्र में सीएम का यह सरकारी कार्यक्रम था। इसके बावजूद नगर आयुक्त के द्वारा सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के अलावा नगर पार्षदों को किसी भी कार्यक्रम का आमंत्रण कार्ड या निमंत्रण नहीं देना नगर निगम के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। यह प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए वार्ड-27 के पार्षद गौरव कुमार उर्फ राणा ने कहा कि अपनी नाकामी छुपाने के लिए नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर ने जो दोहरी नीति अपनाई है, इसका विरोध होगा। हम सभी पार्षदों को अफसोस रहेगा कि अपने क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करने में जो बाधा उत्पन्न हो रही है, इसकी शिकायत हम सीएम से नहीं कर पाए।
हम सभी पार्षदों की आवाज को दबाने का प्रयास किया गया। नगर निगम का बजट 525 करोड़ रुपये है लेकिन विकास हाशिये पर है। उन्होंने सोमवार की सुबह 10 बजे कैंटिन चौक पर नगर आयुक्त का पुतला दहन करने की बात कही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


