बैठक में की गई जनगणना की समीक्षा
तेघड़ा में बीडीओ द्वारा जनगणना के सफल संचालन के लिए पर्यवेक्षकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना कार्यों की समीक्षा की गई, जिसमें भवन सूचीकरण, डेटा प्रविष्टि और फील्ड कार्यों की जांच की गई। बीडीओ ने सभी पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति या परिवार गणना से वंचित न रहे।

तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। जनगणना के सफल एवं त्रुटिरहित संचालन को लेकर बीडीओ सह चार्ज जनगणना अधिकारी द्वारा सभी पर्यवेक्षकों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना कार्यों की राजस्व ग्रामवार समीक्षा की गई। प्रत्येक राजस्व ग्राम की प्रगति, एचएलओ एप्प पर कार्य की स्थिति, भवन सूचीकरण, डेटा प्रविष्टि एवं फील्ड स्तर पर चल रहे कार्यों की जांच की गई। समीक्षा के क्रम में कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए गए। बीडीओ राकेश कुमार ने सभी पर्यवेक्षकों को निर्देश देते हुए एक भी व्यक्ति अथवा परिवार को गणना से वंचित नहीं रखने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, पेयजल, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का निर्माण जनगणना से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ही सुचारू तरीके से किया जा सकता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


