प्रगणक व पर्यवेक्षकों की ट्रेनिंग जारी
भगवानपुर में जनगणना 2027 के पहले चरण के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण दिया गया। एच एल ओ ऐप का उपयोग पेपरलेस जनगणना के लिए किया जाएगा, जिसमें 34 बिंदुओं पर परिवारों का डेटा एकत्र किया जाएगा। प्रशिक्षकों ने डेटा संग्रह की प्रक्रिया और ऐप का उपयोग समझाया।

भगवानपुर।जनगणना 2027 के प्रथम चरण के लिए प्रगणक व पर्यवेक्षकों के दूसरे बैच का शुक्रवार को दूसरे दिन बाइट भवन में एच एल ओ ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ट्रेनर अनुपम कुमार, चंदन कुमार और शंभूनाथ ठाकुर ने बताया कि हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन ऐप का उपयोग पूर्णतः पेपरलेस जनगणना के लिए किया जा रहा है। प्रशिक्षकों ने प्रगणकों व सुपरवाइजर को ऐप पर लॉगिन करने, डेटा संग्रह की तकनीकी प्रक्रिया, मकान सूचीकरण व डेटा सिंक करने की पूरी प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बताया कि ऐप से घर-घर जाकर सटीक डेटा दर्ज होगा। इसमें परिवार के सदस्यों की संख्या, उम्र, शिक्षा, व्यवसाय, ऊर्जा के स्रोत सहित 34 बिंदुओं पर जानकारी जुटाई जाएगी।
मौके पर नवीन कुमार, नेहा कुमारी सहित कई प्रगणक व पर्यवेक्षक मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


