जनगणना को लेकर सदर प्रखंड में समीक्षा बैठक

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

बेगूसराय में जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए पर्यवेक्षकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बीडीओ रविशंकर कुमार ने हाउस लिस्टिंग एवं आवासीय विवरण संकलन की प्रगति की समीक्षा की और प्रगणकों को निर्देश दिए कि वे गुणवत्तापूर्ण कार्य समय पर पूरा करें। उन्होंने घर-घर जाकर सही जानकारी संकलित करने पर बल दिया।

जनगणना को लेकर सदर प्रखंड में समीक्षा बैठक

बेगूसराय, निज संवाददाता। सदर प्रखंड सभागार में शुक्रवार को जनगणना 2027 के सफल संचालन को लेकर पर्यवेक्षकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सभा में बीडीओ रविशंकर कुमार ने जनगणना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए हाउस लिस्टिंग एवं आवासीय विवरण संकलन कार्य की प्रगति की समीक्षा की। बीडीओ ने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिसके आधार पर विकास योजनाएं एवं नीतियां तैयार की जाती हैं। इसलिए सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूरा करें। उन्होंने पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रगणकों के कार्यों की नियमित निगरानी करें तथा किसी भी समस्या का तुरंत समाधान करें।

घर-घर जाकर सही जानकारी संकलित करने पर भी विशेष बल दिया गया। वहीं हाउस लिस्टिंग की प्रक्रिया, डेटा संकलन की विधि एवं क्षेत्रीय समन्वय को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समीक्षा से पूर्व बीडीओ ने विभिन्न पंचायतों का भ्रमण कर हाउस लिस्टिंग कार्य का स्थल निरीक्षण भी किया। मौके पर प्रखंड सांख्यिकी अधिकारी राम सुजान कुमार, मुकेश कुमार, दधीचि पासवान सहित सभी पर्यवेक्षक एवं जनगणना कार्य से जुड़े कर्मी उपस्थित थे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।