Begusarai News: ईस्कॉन में श्रद्धा-भक्ति से मनायी गई राधाष्टमी

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

Begusarai News: फोटो नं. 07, बेगूसराय शहर में विष्णु चौक से पश्चिम स्थित इस्कॉन में राधाष्टमी के बारे में श्रद्धालुओं को जानकारी देते जगदीश श्याम दास।

Begusarai News: ईस्कॉन में श्रद्धा-भक्ति से मनायी गई राधाष्टमी

Begusarai News: बेगूसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में विष्णु चौक से पश्चिम जीडी कॉलेज रोड किनारे स्थित इस्कॉन में शनिवार को श्रद्धा व भक्ति के माहौल में राधाष्टमी का पावन पर्व मनाया गया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्ति, संकीर्तन और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने श्रीराधाकृष्ण की आराधना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में दिनभर विभिन्न आध्यात्मिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत

राधाष्टमी के दिन कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 4:30 बजे मंगल आरती से हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मंत्र जाप में भाग लिया। इसके बाद प्रातः आठ बजे गुरु पूजा संपन्न हुई। दिन के 11 बजे श्रीराधाकृष्ण का महाभिषेक प्रारंभ हुआ। महाभिषेक में पंचगव्य, पंचामृत, विभिन्न प्रकार के फलों के रस तथा पवित्र नदियों के जल का उपयोग किया गया। महाभिषेक के पश्चात भगवान का भव्य शृंगार एवं दर्शन कराया गया और 56 भोग अर्पित किया गया।

राधाष्टमी के बारे में जानकारी

इस अवसर पर इस्कॉन बेगूसराय के अध्यक्ष जगदीश श्याम दास ने राधाष्टमी के बारे में श्रद्धालुओं को जानकारी दी। कहा कि राधारानी भगवान श्रीकृष्ण की परम भक्त हैं। उन्होंने बताया कि राधारानी की भक्ति और प्रेम की महिमा ऐसी है कि स्वयं श्रीकृष्ण भी उनके प्रेम से आकर्षित होते हैं।

श्रद्धालुओं की संख्या

इधर, राधाष्टमी महोत्सव में 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य पार्षद पिंकी देवी, पूर्व मुख्य पार्षद संजय कुमार, विश्वरंजन सिंह समेत अन्य ने उपस्थित होकर भगवान श्रीराधाकृष्ण के दर्शन किए। मौके पर दयालु गोविंद दास, हेमंत, चेतन, अलाश, सत्यम, प्रीतम, शिवम, अमन एवं चंदन सहित अन्य भक्तों और सेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

फ्रीक्वेंटली आस्क्ड क्वेश्चन्स

✦राधाष्टमी कब मनाई गई?−
राधाष्टमी शनिवार को मनाई गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबेगूसरायBegusarai News: ईस्कॉन में श्रद्धा-भक्ति से मनायी गई राधाष्टमी