मां दुर्गा के पिंडी स्वरूप का मनमोहक शृंगार
Feb 14, 2026 08:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
बीहट के सिद्धपीठ बीहट बड़ी दुर्गा मंदिर के 17वें स्थापना दिवस पर माता दुर्गा के पिंडी स्वरूप की विशेष पूजा की गई। पुजारी पंकज फलाहारी ने पूजा अर्चना की। मंदिर को खूबसूरती से सजाया गया था और दिनभर श्रद्धालु दर्शन के लिए आए। यह मंदिर देश के प्रमुख दुर्गा मंदिरों में से एक है।

बीहट। सिद्धपीठ बीहट बड़ी दुर्गा मंदिर के 17 वें स्थापना दिवस पर माता दुर्गा के पिंडी स्वरूप की विशेष पूजा अर्चना की गई। माता दुर्गा के पिंडी स्वरूप का मनमोहक शृंगार किया गया। पुजारी पंकज फलाहारी ने विशेष पूजा अर्चना की। पूरे मंदिर को आकर्षक तरीके से संजाया व संवारा गया था। दिनभर लोग दर्शन व पूजन के लिए आते रहे। बता दें कि बीहट का सिद्धपीठ बीहट बड़ी दुर्गा माता का मंदिर देश के ऊंचे दुर्गा मंदिरों में से एक है। मौके पर दशरथ झा, नीतेश कुमार, रंजीत कुमार, गौतम कुमार समेत अन्य मौजूद थे। (नि.सं.)
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


