Begusarai News: यथार्थवादी कथाकार थे प्रेमचंद
Begusarai News: फोटो नं.16, गंगा ग्लोबल में शुक्रवार को प्रेमचंद जयंती पर कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों। उन्होंने कहा कि दिखावटी जीवन की अपेक्षा हमें यथार्थ तथा सादगीपूर्ण जीवन जीना चाहिए। प्राचार्य डॉ. नीरज

Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। हिंदी साहित्य के महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर "कहो कहानी प्रेमचंद की" विषय पर गंगा ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ टीचर एजुकेशन रामजानपुर में शुक्रवार को साहित्यिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य
कार्यक्रम प्रभारी डॉ.कामायनी कुमारी कहा कि प्रेमचंद यथार्थवादी कथाकार थे। उन्होंने कहा कि दिखावटी जीवन की अपेक्षा हमें यथार्थ तथा सादगीपूर्ण जीवन जीना चाहिए। प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार ने कहा कि प्रेमचंद ऐसे साहित्यकार हैं जिन्होंने भाषा में कला एवं भाव को समावेश किया। उनकी रचनाएं आज भी लोगों के दिल को छू जाती है। प्राध्यापिका स्वर्णलता कुमारी ने कहा कि संवेदनशील व्यक्ति ही लेखक हुआ करते हैं। इनकी लेखनी और विचार से प्रेरणा लेने की जरूरत है। प्राध्यापिका अनुसुया कुमारी, सहायक प्राध्यापक सुधाकर पांडेय आदि ने विचार रखे।
प्रशिक्षुओं का योगदान
प्रशिक्षुओं ने प्रेमचंद के विचारों और कृतित्व पर आधारित भाषण, कविता पाठ और कहानी वाचन प्रस्तुत किए। सोनू कुमार, कुमारी अनन्या, आनंद कुमार, शुभ्रा लक्ष्मी, विभा कुमारी, प्रेरणा प्रवीण, प्रज्ञा प्रवीण, अमन कुमार, रोहित कुमार, संध्या कुमारी, शर्मिला कुमारी, अमन कुमार, शुभम कुमार और गौरव कुमार ने भाग लिया। प्रो विपिन, प्रो. परवेज़ यूसुफ़, डॉ अंजली, प्रो अमर कुमार, प्रो विपिन कुमार, डॉ अनीता एस, प्रो कुन्दन कुमार, प्रो पिंटू कुमार, डॉ राजवंत सिंह आदि उपस्थित थे।


