Begusarai News: मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद किया

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

Begusarai News: फोटो नंबर: पांच, बरौनी डेयरी फोटो नंबर बरौनी डेयरी में शनिवार को झंडा को सलामी देते बरौनी डेयरी के एमडी रविंद्र कुमार व अध्यक्ष विजय शंकर सिंह व अन्य।

Begusarai News: मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद किया

Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बीआरडीएवी पब्लिक स्कूल बेगूसराय में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य नीरज कुमार सिंह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। प्राचार्य ने कहा कि स्वतंत्रता हमें अनेक वीरों के त्याग और संघर्ष से प्राप्त हुई है। उन्होंने विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने तथा ईमानदारी, अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रप्रेम को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद किया। देशभक्ति गीतों पर छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

बरौनी गढ़हरा में उत्सवी माहौल में हुआ ध्वजारोहण

बरौनी गढ़हरा सहित आस पास के क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया।इस मौके पर गढ़हरा थाना में थानाध्यक्ष जितेंद्र राम और आरपीएफ पोस्ट गढ़हरा में इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने ध्वजारोहण किया। रेलवे कार्य निरीक्षक कार्यालय में आईडब्ल्यू संजय कुमार वर्मा और रेलवे उपमंडलीय अस्पताल गढ़हरा में एमएस डॉ सचिन कुमार वर्मा ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। बरौनी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गढ़हरा में प्राचार्य रजनीश कुमार त्रिपाठी और रेलवे इंटर कालेज गढ़हरा अनिल कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण किया।

समारोह पूर्वक किया गया राष्ट्रीय ध्वजारोहण बछवाड़ा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में आन, बान व शान से राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया गया। बछवाड़ा प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड प्रमुख सुधाकर मेहता, बछवाड़ा थाना पर थानाध्यक्ष विकास कुमार राय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मनोज कुमार, आरपीएफ पोस्ट पर इंस्पेक्टर सुनील कुमार पांडेय, आदर्श मध्य विद्यालय नारेपुर में प्रधानाध्यापक विशेश्वर पासवान, तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल रानी में निदेशक अमित कुमार विक्रम, सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल रानी में निदेशक राजीव चौधरी, दादुपुर पंचायत भवन पर मुखिया राम राय देवी, फतेहा पंचायत भवन पर मुखिया उषा देवी ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन मंझौल

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनुमंडल कार्यालय, आवास, सत्यारा चौक, शहीद मेजर मुकेश स्मृति भवन तथा शताब्दी मैदान मंझौल में एसडीओ मुकेश कुमार ने झंडा फहराया। अनुमंडल पुलिस कार्यालय में प्रभारी एसडीपीओ मंझौल कुंदन कुमार, मंझौल थाना में फैसल अहमद अंसारी ने झंडा फहराया। इसके अतिरिक्त आरसीएस कॉलेज मंझौल में प्राचार्य प्रो. कमलेश कुमार ने झंडा फहराया। उन्होंने एनसीसी परेड का निरीक्षण किया। मंझौल पंचायत 01 में आरती स्मृति देवी, मंझौल पंचायत 04 में मुखिया राजेश कुमार, पीएम श्रीआरडीपी प्लस टू गर्ल्स हाई स्कूल मंझौल में प्रभारी एचएम चंदन कुमार ने ध्वजारोहण किया।

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह खोदावंदपुर

प्रखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ पारम्परिक तरीके से शनिवार को मनाया गया। प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख संजू देवी व बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा ने संयुक्त रूप से, कृषि विज्ञान केन्द्र में वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान डॉक्टर रामकृष्ण राय, थाना परिसर में थानाध्यक्ष, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी डॉक्टर अनिल प्रसाद, आवासीय गुरुकुल शिक्षण संस्थान मेघौल पेठिया में निदेशक मिथिलेश चंद्र झा, पंचायत भवन सागी पर मुखिया मो. इरशाद आलम, पंचायत भवन बरियारपुर पूर्वी में मुखिया माजिद हुसैन, मेघौल में मुखिया पुरुषोत्तम सिंह, फफौत में मुखिया उषा देवी सहित अन्य पंचायतों के पंचायत भवन पर मुखिया, ग्राम कचहरी में सरपंच, विद्यालयों में प्रधानाध्यापक समेत अन्य कार्यालयों में भी झंडोत्तोलन किया गया।

गढ़पुरा में धूम-धाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

गढ़पुरा, एक संवाददाता। देश की आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न गढ़पुरा प्रखंड क्षेत्र में पूरे उल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया। गढ़़पुरा में सर्वप्रथम नमक सत्याग्रह स्थल पर बीडीओ अखिलेश्वर कुमार ने झंडोत्तोलन किया। उसके बाद प्रखंड कार्यालय में प्रमुख अमोल देवी ने, थाना पर थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने हाई स्कूल गढ़पुरा में प्रभारी प्रधानाध्यापक राजीव कुमार ने, बालिका उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापिका सरिता कुमारी ने, पीएचसी पर चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर रामप्रित राम ने, बाबा हरिगिरिधाम में सचिन विकास सिंघानिया ने आदि ने झंडोत्तोलन किया। वहीं गढ़पुरा बाजार में विभिन्न सामाजिक संगठनों और युवाओं द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।

बरौनी शहरी व ग्रामीण इलाकों में धूमधाम से मनी स्वतंत्रता दिवस

बरौनी। बरौनी शहरी व ग्रामीण इलाकों में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस काफी धूमधाम से मनायी गई। बरौनी डेयरी में प्रबंध निदेशक रविन्द्र कुमार व अध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने संयुक्त रुप से झंडोत्तोलन किया। प्रबंध निदेशक ने सुधा से जुड़े लोगों को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान में सुधा डेयरी लगातार विकास के नए अध्याय से जुड़ रही है। सुधा डेयरी के विकास को लेकर रोज व रोज कई नए नए कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले समय में डेयरी के विकास में मददगार साबित होगी। बरौनी डेयरी अध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने किसानों के आय में बढ़ोतरी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रबंध समिति के सदस्य, डेयरी के अधिकारी व कर्मी के साथ साथ संस्था से जुड़े लोग मौजूद थे।

आन-बान व शान से फहराया गया तिरंगा

बीहट। बीहट नगर परिषद तथा बरानी अंचलीय क्षेत्र में 80 वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आन-बान व शान के साथ तिरंगा फहराया गया। बीहट नप कार्यालय में मुख्यपार्षद बबीता देवी, केशावे में रामवरण सिंह, यूथ कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष राहुल कुमार, एसके मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल में मो. मासूम खान, बीहट में भाजप जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, बरौनी प्रखंड कांग्रेस कार्यालय पर प्रखंड अध्यक्ष आर्य किशोर, जनसुराज पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष डा. सोनू शंकर के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।

नावकोठी में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, जगह-जगह लहराया तिरंगा

नावकोठी। प्रखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस शनिवार को धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सरकारी एवं निजी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराया गया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी गयी। संस्थानों के प्रधानों ने ध्वजारोहण किया। तिरंगा रैली,सांस्कृतिक कार्यक्रमों से माहौल बदल गया। प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख अनीता देवी, मनरेगा कार्यालय में कार्यक्रम अधिकारी श्रीकांत ने ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी। बीआरसी में बीईओ मेघा वर्मा, नावकोठी थाना में थानाध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस, बखरी पुलिस निरीक्षक कार्यालय में पुलिस निरीक्षक राम कुमार सिंह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन चौधरी तथा राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय में डॉ. अश्वनी कुमार ने ध्वजारोहण किया। रिपोर्टर:प्रवीण कुमार

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबेगूसरायBegusarai News: मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद किया