Begusarai News: समरसता संकल्प अभियान के तहत निकाली जाएगी कलश यात्रा

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

Begusarai News: कलश यात्रा के सफल एवं सुगम संचालन के लिए जिला कल्याण अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाये गये

Begusarai News: समरसता संकल्प अभियान के तहत निकाली जाएगी कलश यात्रा

Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार महादलित विकास मिशन एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के निर्देशानुसार गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर बेगूसराय जिले के सभी अनुसूचित जाति एवं महादलित टोलों में ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम का आयोजन

अभियान के तहत 18 से 20 अगस्त 2026 तक जिले के विभिन्न अनुसूचित जाति एवं महादलित टोलों में भव्य कलश यात्रा का आयोजन प्रस्तावित है। कार्यक्रम के गरिमामय, शांतिपूर्ण एवं सफल संचालन को लेकर डीएम श्रीकांत शास्त्री द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। कलश यात्रा के सफल एवं सुगम संचालन के लिए जिला कल्याण अधिकारी को नोडल अधिकारी तथा जिला कला एवं संस्कृति अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है। दोनों अधिकारियों को कार्यक्रम के आयोजकों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित कर आयोजन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था

विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी अनुमंडल अधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस अधिकारियों को कलश यात्रा के निर्धारित मार्गों का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। बीडीओ को अपने-अपने प्रखंड अंतर्गत 18 से 20 अगस्त तक आयोजित होने वाली कलश यात्राओं में आवश्यक प्रशासनिक सहयोग एवं समन्वय प्रदान करने का निर्देश दिया गया है। अनुमंडल एवं प्रखंड कल्याण अधिकारियों को भी संबंधित बीडीओ से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश दिया गया है।

रिपोर्टर

रिपोर्टर:प्रवीण कुमार

सामान्य प्रश्न

गुरु संत रविदास जी की जयंती कब मनाई जा रही है?
गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती 18 से 20 अगस्त 2026 को मनाई जा रही है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबेगूसरायBegusarai News: समरसता संकल्प अभियान के तहत निकाली जाएगी कलश यात्रा