अंबेडकर जयंती पर छात्रों में हुईं प्रतियोगिताएं
सेंट पॉल मॉडर्न स्कूल में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। उद्घाटन निदेशक दानेश्वर यादव ने कहा कि बाबा साहेब गरीबों और दलितों के मसीहा थे। छात्रों के लिए चित्रांकन और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

बखरी। सेंट पॉल मॉडर्न स्कूल के प्रार्थना सभा के दौरान बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। उद्घाटन निदेशक दानेश्वर यादव एवं प्राचार्य किशोर किंकर ने बाबा साहेब के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया। श्री यादव ने कहा कि बाबा साहेब गरीबों और दलितों के सच्चे मसीहा थे जिन्होंने उनके अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया और संविधान निर्माण में उनके उत्थान का विशेष ध्यान रखा। उन्होंने छात्रों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर शिक्षा के प्रति समर्पित रहने की सलाह दी। कार्यक्रम के तहत कक्षा 1 से 4 तक के छात्रों के लिए चित्रांकन तथा कक्षा 5 से 8 तक के छात्रों के लिए निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। मंच संचालन प्रबंधक राजेश कुमार ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


