Celebrating Atal Bihari Vajpayee s 100th Birth Anniversary with Tributes and Discussions जयंती पर याद किए गए अटल बिहारी वाजपेयी, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsCelebrating Atal Bihari Vajpayee s 100th Birth Anniversary with Tributes and Discussions

जयंती पर याद किए गए अटल बिहारी वाजपेयी

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। भाजपा मंडल के नेताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया और उनके योगदान पर चर्चा की। प्रखंड मुख्यालय में भी प्रमुख मनोज यादव के...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायThu, 26 Dec 2024 07:57 PM
share Share
Follow Us on
जयंती पर याद किए गए अटल बिहारी वाजपेयी

छौड़ाही। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा मंडल के तत्वावधान में छौड़ाही में विधानसभा संयोजक रामकुमार वर्मा, मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार यादव, उपाध्यक्ष शिवशंकर राय, अरसे आजम, अरूण चौधरी आदि ने वाजपेयी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उधर, प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख मनोज यादव के नेतृत्व में बीपीआरओ सुजीत कुमार, बीएओ पारसनाथ काजी, राजस्व कर्मचारी पवन कुमार ठाकुर, विनय कुमार, नाजिर जयकार कुमार, संजय पासवान, अनिल कुमार, अजय कुमार, तेजनारायण यादव आदि ने माल्यार्पण कर देश के विकास में अटल जी की भूमिका पर चर्चा की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।