मेहनत, सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प से मिलती है सफलता: चेयरमेन

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट बुधवार को जारी किया गया। जिले में 15 स्कूलों से करीब पांच हजार बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल का परिणाम 100% रहा। साइंस में अंजली कुमारी और अपूर्वा गुप्ता ने 90.8% अंक लाकर पहले स्थान पर रहे। वाणिज्य में यशिता जोशी ने 94.6% अंक लाकर पहला स्थान प्राप्त किया।

मेहनत, सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प से मिलती है सफलता: चेयरमेन

सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट बुधवार को जारी कर दिया गया। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के विभिन्न संकायों में टॉपर खुशी से खूब इतराये। जिले में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त 15 स्कूलों से करीब पांच हजार बच्चे इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए थे।

सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन

सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल, बेगूसराय का रिजल्ट एक बार फिर से शानदार रहा। शैक्षिक सत्र 2025-26 की कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता प्राप्त की है। विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने अभिभावकों का नाम गौरवान्वित किया है।

विज्ञान संकाय के टॉपर

साइंस संकाय में अंजली कुमारी और अपूर्वा गुप्ता ने संयुक्त रूप से 90.8 % अंक लाकर प्रथम स्थान लाकर प्रतिभा का डंका बजाया। अभिनव कुमार ने 88.2% अंक लाकर द्वितीय स्थान तथा अतुल सिन्हा ने 86.4% अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वाणिज्य संकाय के टॉपर

जबकि वाणिज्य संकाय में यशिता जोशी ने 94.6% अंक लाकर प्रथम, मानवी सिन्हा तथा आदया सिंह ने संयुक्त रूप से 86.6 अंक लाकर द्वितीय स्थान तथा राधिका हिसारिया ने 79.4% अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। सफल बच्चों को विद्यालय परिवार की ओर से मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा किया गया।

सफलता का श्रेय

मेधा संतानों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता के अलावा शिक्षक व स्कूल के निदेशक अभिषेक कुमार सिंह के बेहतर मार्गदर्शन को दिया है। विद्यालय के चेयरमैन, प्राचार्या एवं समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन को इस सफलता का मुख्य आधार बताया। विद्यालय के चेयरमैन अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि सफलता निरंतर मेहनत, सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प का परिणाम होती है। हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है कि उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। प्राचार्या ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की लगन एवं शिक्षकों के समर्पण का प्रतिफल है। हमें विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट कब जारी हुआ?
सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट बुधवार को जारी कर दिया गया।
Manoj Kumar Sahni

लेखक के बारे में

Manoj Kumar Sahni

शॉर्ट बायो : मनोज कुमार सहनी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के लिए बेगूसराय से रिपोर्टिंग करते हैं।


परिचय एवं अनुभव
वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के लिए नियमित तौर पर रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध से जुड़ी घटनाओं पर विशेष पकड़। पिछले डेढ़ दशक से बेगूसराय जिले की पत्रकारिता में सक्रिय हैं।


कॅरियर का सफर
वर्ष 2002 में आज अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की। फिर प्रभात खबर से जुड़े। वर्तमान में हिन्दुस्तान के बेगूसराय जिला ब्यूरो टीम का हिस्सा हैं। क्राइम बीट को कवर करते हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बीएससी बायोलॉजी से स्नातक हैं। क्राइम, मेडिकल रिसर्च व हेल्थ बीट पर कमांड होने के साथ शिक्षा बीट पर भी पकड़ है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।