सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम: सृष्टि कुमारी 96 प्रतिशत के साथ जिले में अव्वल

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

लीड युवा पेज ... बेगूसराय, हिन्दुस्तान टीम। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया।

सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम: सृष्टि कुमारी 96 प्रतिशत के साथ जिले में अव्वल

बेगूसराय, हिन्दुस्तान टीम। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। रिजल्ट प्रकाशित होते ही छात्र-छात्राओं में उत्सुकता बढ़ गई। विद्यार्थियों ने वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से अपना परिणाम देखना शुरू कर दिया। रिजल्ट को लेकर दिनभर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में उत्साह का माहौल बना रहा। कई छात्र अपने दोस्तों और शिक्षकों से फोन पर संपर्क कर एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए। जिलेभर के विद्यार्थियों में दून पब्लिक स्कूल की सृष्टि कुमारी 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सभी संकायों के बच्चों में अव्वल रही। विद्यालय परिसरों में भी जश्न का माहौल देखने को मिला। अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शिक्षकों एवं प्राचार्यों ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। कई स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। अभिभावकों ने भी बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और नियमित पढ़ाई का ही परिणाम है कि इस बार भी छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। प्राचार्यों ने सफल विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि मेहनत और अनुशासन से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। बीआरडीएवी में विज्ञान संकाय के आशुतोष मिश्रा 92.6% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर फोटो पर्सनैलिटी: लक्षिता सिंह, गुंजन भारती, दिव्या भारती, अनिषा अंचित, शिवांगी मित्तल, आशुतोष मिश्र, रिषभ कुमार, रिषांगी कुमारी, श्रीतम उत्कर्ष, राधा मित्तल, प्रगति।

बीआरडीएवी पब्लिक स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। सीबीएसई की ओर से आयोजित कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में बीआरडीएवी पब्लिक स्कूल के कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं ने सत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर इस वर्ष अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय के कुल 120 परीक्षार्थियों में से 100% छात्र-छात्राएं सफल हुए। विज्ञान संकाय के आशुतोष मिश्रा 92.6%, अनिशा अंचित 91.4%, शिवांगी मित्तल 91%, दिव्या भारती 90.6%, गुंजन भारती ने 90% अंक प्राप्त कर अपना परचम लहराया। वाणिज्य संकाय में लक्षिता सिंह 93.8%, राधा मित्तल 93.6%, ऋषभ कुमार 91.8%, श्रीतम उत्कर्ष 91.6%, रिसांगी कुमारी ने 89.8% अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय और माता-पिता को गौरवांवित किया। इन छात्र-छात्राओं ने प्रमाणित कर दिया कि परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाता। प्राचार्य नीरज कुमार सिंह जी ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं दी। कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग से यह सफलता संभव हुई है।

दून पब्लिक स्कूल का परिणाम

दून पब्लिक स्कूल के सभी 61 बच्चे हुए सफल फोटो: आरुषि आर्या, आयुषि अंशु, दीपा कुमारी, दुर्गेश नंदिनी, हिमांशु राज, शालिनी भारती, श्रेया कुमारी, सृष्टि कुमारी। बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। दून पब्लिक स्कूल रमजानपुर के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यालय की ओर से कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 61 विद्यार्थी सम्मिलित हुए और विद्यालय का परीक्षा परिणाम 98 प्रतिशत रहा। इनमें सृष्टि कुमारी ने 96% अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान, हिमांशु कुमार ने 91.6% अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान तथा स्नेहा राज ने 88.2% अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय में मानविकी वर्ग से सृष्टि कुमारी ने 96% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान,आरुषि आर्या 86.6% अंक एवं आयुषी अंशु ने 84.6% अंक प्राप्त करके क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए। विज्ञान (गणित) वर्ग से हिमांशु राज ने 91.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, स्नेहा राज 88.2% एवं शालिनी भारती ने 83% अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए। विज्ञानं (जीव विज्ञान ) वर्ग से दुर्गेश नंदिनी ने 83.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, दीपा कुमारी 82.2% अंक एवं श्रेया कुमारी ने 80.2% अंक प्राप्त करके द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए | विद्यालय के प्राचार्य जीके सिंह एवं प्रबंधक पंकज कुमार ने सभी बच्चों को उनकी सफलता के लिए आशीर्वाद दिया। प्राचार्य ने कहा कि परीक्षा में प्राप्त सफलता हमारे जीवन की दिशा को निर्धारित करने में सहायक होती है। इस परीक्षा में जिन बच्चों ने अपने आशा के अनुरूप अंक अर्जित किए हैं उन्हें इसी निरंतरता के साथ आगे बढ़ना चाहिए। कहा कि जिन्हें अपने आशा के अनुरूप अंक नहीं प्राप्त हुए हैं वे निराशा में न डूबें बल्कि दुगने उत्साह के साथ अपने कर्तव्य मार्ग पर आगे बढ़ें।

विकास विद्यालय का प्रदर्शन

विकास विद्यालय के 94 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से सफल बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। विकास विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया। परीक्षा परिणाम प्रकाशित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला। सफल विद्यार्थियों को शिक्षकों एवं अभिभावकों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। विद्यालय के टॉपर आकांक्षा भारती ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान जबकि शांतनु कुमार ने 92.4 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 14 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को साबित किया। इस वर्ष कुल 157 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से 94 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्त की। प्राचार्य मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके अथक प्रयास, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय के निदेशक राजकिशोर सिंह ने कहा कि विद्यालय सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं संस्कार देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उपनिदेशक राकेश कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस शानदार सफलता के लिए बहुत-बहुत बधाई दी।

सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल में यशिता जोशी का प्रदर्शन

सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल में यशिता जोशी बनी विद्यालय की टॉपर फोटो पर्सनैलिटी: यशिता जोशी, राधिका हिसारिया, अपूर्व गुप्ता, अंजलि कुमारी, आद्या सिंह, अभिनव, अतुल सिन्हा, मानवी सिन्हा। बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल में 12वीं बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता प्राप्त की। विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। साइंस संकाय में अंजली कुमारी और अपूर्वा गुप्ता ने संयुक्त रूप से 90.8 % अंक लाकर प्रथम स्थान, अभिनव कुमार ने 88.2% अंक लाकर द्वितीय स्थान तथा अतुल सिन्हा ने 86.4% अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं वाणिज्य संकाय में यशिता जोशी ने 94.6% अंक लाकर प्रथम स्थान, मानवी सिन्हा तथा आद्या सिंह ने संयुक्त रूप से 86.6 अंक लाकर द्वितीय स्थान तथा राधिका हिसारिया ने 79.4% अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के चेयरमैन अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि सफलता निरंतर मेहनत, सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प का परिणाम होती है। हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है कि उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। प्राचार्या ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की लगन एवं शिक्षकों के समर्पण का प्रतिफल है।

माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल का प्रदर्शन

माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन फोटो: श्रीकृष्ण पुष्प, खुशबू कुमारी, समीक्षा भारती, हरि प्रिया, शांभवी आनंद। बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। सीबीएसई की ओर से घोषित कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम में माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। आर्ट्स संकाय में त्रिबन्ना दास ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। इसके अलावा हरि प्रिया ने 80.6 प्रतिशत एवं खुशबू ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। कॉमर्स संकाय में शांभवी आनंद ने 87 प्रतिशत अंक जबकि विज्ञान संकाय में समीक्षा ने 82.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इसके साथ हीइच्छा ने 80.4 प्रतिशत एवं श्री कृष्ण पुष्प ने 80.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में हर्ष का वातावरण देखा गया। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. शीतल कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का सुंदर प्रतिफल है। विद्यार्थियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि लगन और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। निदेशक डॉ. मनीष देवा ने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा है। हमारे विद्यार्थियों ने अपने अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच से विद्यालय का नाम गर्व से ऊंचा किया है। रिपोर्टर: प्रवीण कुमार

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम कब जारी हुआ?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।