सीबीएसई दसवीं का परिणाम जारी, बच्चों में खुशी की लहर
छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा शिक्षकों के बीच हर्ष का वातावरण देखने को मिलाकर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव किया हासिल फोटो नंबर:23, सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट जारी होने के बाद विकास कर विद्यालय टॉपर...

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। सीबीएसई की ओर से बुधवार की शाम दसवीं का रिजल्ट जारी किया गया। इसकी खबर पाकर बच्चे अपने रिजल्ट की जानकारी में जुट गये। अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों व शिक्षकों में हर्ष का माहौल देखा गया। परीक्षा परिणाम में विकास विद्यालय बेगूसराय के प्राचार्य मनोज चौधरी ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का दावा किया। कहा कि स्कूल के बच्चों ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता साबित की है। इस वर्ष विद्यालय के छात्र आशीष कुमार ने शानदार 96.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं तेजस कुमार ने 94.4% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया जबकि सानिध्य कुमारी ने 93.8% अंक लाकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
बताया कि विद्यालय के कुल 214 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। इनमें से 117 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक अर्जित किए। 90% से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं में अनुष्का कुमारी, खुशी कुमारी, आकांक्षा कुमारी, मयंक कुमार, शिवम कुमार, दीपक कुमार, रवि कुमार, कृष्ण कुमार, पीयूष राज, कुणाल राज, रोहन कुमार, प्रेरणा भारती, अपर्णा भारती आदि रहे। तीन विद्यार्थी गणित में 100 में 100 अंक, एक विद्यार्थी समाज विज्ञान में 100 में 100 अंक, विज्ञान विषय में दो विद्यार्थियों ने 100 में 100 अंक ला कर विद्यालय सहित अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। विद्यालय के निदेशक राजकिशोर सिंह ने इस शानदार सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग को दिया है। विद्यालय के उपनिदेशक श्री राकेश कुमार ने मिठाई खिला कर सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य मनोज कुमार चौधरी ने इस सफलता का श्रेय विद्यालय प्रबंधन को देते हुए लगातार सफलता की भूरी भूरी प्रशंसा की। रिपोर्टर:प्रवीण कुमार
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


