Begusarai News: ट्रेन की उद्घोषणा करने में कोताही से रोष
हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Begusarai News: बरौनी। बरौनी स्टेशन पर इन दिनों यात्रियों की जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। इस दौरान स्थानीय संबंधित अधिकारियों के उदासीन रवैये के कारण समय से ट्रेनों की उद्घोषणा नहीं हो पा रही है। इससे नाराज आशीष कुमार,...

Begusarai News: बरौनी। बरौनी स्टेशन पर इन दिनों यात्रियों की जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। इस दौरान स्थानीय संबंधित अधिकारियों के उदासीन रवैये के कारण समय से ट्रेनों की उद्घोषणा नहीं हो पा रही है। इससे नाराज आशीष कुमार, मोहित कुमार, सोनी कुमारी आदि यात्रियों ने बताया कि ट्रेन आने के पांच मिनट पहले उद्घोषणा की जाती है। इससे भीड़भाड़ में ट्रेन पकड़ने में फजीहत झेलनी पड़ती है।
ये भी पढ़ें:बुजुर्गों के लिए नहीं है अलग टिकट काउंटर


