कटक में काम करने गये दुनही के युवक की मौत
बेगूसराय, हिन्दुस्तान टीम। पिछले 24 घंटों के दौरान जिले के अलग-अलग स्थान पर हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां...

बेगूसराय, हिन्दुस्तान टीम। पिछले 24 घंटों के दौरान जिले के अलग-अलग स्थान पर हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। गढ़पुरा,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र की दुनही पंचायत के मणिकपुर गांव के राम सागर यादव के एकलौते पुत्र 30 वर्षीय रामानुज यादव की मौत कटक में एक बुलेट बाइक की फैक्ट्री में काम करने के दौरान मंगलवार को हो गई। उसका शव बुधवार को घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। उसे देखने ग्रामीणों की भीड़ लग गई। शव को देख सभी ग्रामीणों का आंखें नम हो गई थी।
उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया गया कि वह कटक में एक बुलेट बनाने वाली फैक्ट्री में मजदूर के रूप में काम करता था। रामानुज एक भाई दो बहन था। उसे छोटा-छोटा दो पुत्र तीन पुत्री है। बताया गया कि फैक्ट्री में काम करते समय उसके शरीर पर बुलेट बाइक सोमवार को गिर गया था जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। उसके बाद उसका शव एम्बुलेंस सेफ मणिकपुर गांव लाया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


