जिओ मार्ट के डिलीवरी ब्वॉय की सड़क दुर्घटना में मौत

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

पेज तीन... जीरोमाइल सहायक थाना क्षेत्र के पपरौर के निकट बुधवार की अपराह्न करीब तीन बजे सड़क दुर्घटना में जिओ मार्ट के

जिओ मार्ट के डिलीवरी ब्वॉय की सड़क दुर्घटना में मौत

बीहट,निज संवाददाता। जीरोमाइल सहायक थाना क्षेत्र के पपरौर के निकट बुधवार की अपराह्न करीब तीन बजे सड़क दुर्घटना में जिओ मार्ट के डिलीवरी ब्वॉय की मौत हो गई। बीहट वार्ड-22 बाजार निवासी टुनटुन दास के 24 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार पपरौर में सामान डिलीवरी कर बाइक से बीहट लौट रहा था तभी बेगूसराय की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन व ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और बीहट स्थित रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट पर शव को रखकर मुआवजे की मांग करने लगे। शव के साथ लोगों के द्वारा प्रदर्शन करते ही स्मार्ट प्वाइंट को बंद कर कर्मी भाग गए।

घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ टू कुमारी दुर्गा शक्ति, बीहट नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार ,बीडीओ अनुरंजन कुमार , सीओ सुरजकांत,उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार,भाजपा मंडल अध्यक्ष यशस्वी आनंद समेत अन्य बीहट स्मार्ट प्वाइंट पर आकर विधिसम्मत मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया गया और उसके बाद लोगों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया। जियो मार्ट के टीम लीडर अमित कुमार ने बताया कि तत्काल 50 हजार रुपये मृतक की पत्नी के बैंक खाते में दिए गए हैं। ग्रुप बीमा की राशि समेत अन्य विधिसम्मत सहायता उपलब्ध करायी जाएगी। मृतक के पिता ने बताया कि करीब आठ महीने से उनका बेटा डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। जीरोमाइल ओपी अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया गया है। आवेदन मिलने पर मामला दर्ज कर आगे का अनुसंधान किया जाएगा। एक वर्ष पूर्व की हुई थी मुकेश की शादी सड़क दुर्घटना में जान गंवाने बाले मुकेश की गत वर्ष ही शादी हुई थी। 18 मई को शादी की पहली वर्षगांठ मनाया था। परिवार के एक मात्र कमाऊ सदस्य के मौत के बाद परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों के क्रंदन से मुहल्ले का माहौल गमगीन है। मां,पिता,पत्नी, भाई का रो रोकर बुरा हाल है। रिपोर्टर:विपिन सिंह

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।