किसान संगोष्ठी सह पशु मेला का आयोजित
छौड़ाही, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के देशरत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति रामपुर कचहरी परिसर में समिति अध्यक्ष रामजपो सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को किसान संगोष्ठी सह पशु...

छौड़ाही, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के देशरत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति रामपुर कचहरी परिसर में समिति अध्यक्ष रामजपो सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को किसान संगोष्ठी सह पशु मेला का आयोजन किया गया। पशुपालकों को संबोधित करते हुए बरौनी डेयरी के प्रबंध निदेशक रविंद्र कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रतिमाह बरौनी डेयरी अपने क्षेत्र में पशुपालक को प्रोत्साहित करने के लिए चला रही है। पशुपालकों का क्या इनकम है इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। समिति में सबसे अधिक दूध उत्पादन करने वाले पशुपालकों को प्रोत्साहन राशि देकर प्रोत्साहित किया जाता है। रामपुर कचहरी के पशुपालक को राम लखन रजक सीताराम दास को 3000, द्वितीय श्रेणी पंकज कुमार सिंह संजीत कुमार सिंह 2000, तृतीय श्रेणी रामविलास रजक को 1000 रु प्रदान किया गया।
उन्होंने कहा कि इससे पशुपालकों के बीच उत्साह रहेगा। अधिक दूध उत्पादन करने में बिहार को आगे बढ़ने का काम भी करेंगे। कार्यक्रम में डेयरी के प्रबंधक प्रापन डॉ. संजीव कुमार क्षेत्र प्रभारी अनिल कुमार नोडल अधिकारी शिवानी कुमारी, नीरज कुमार सिंह, अनिल कुमार, पशु चिकित्सा डॉ. शंभू सिंह, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. संजय कुमार, अभिषेक कुमार आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


