मनुस्मृति पुस्तक का दहन कर जताया विरोध
बेगूसराय में एससी एसटी ओबीसी एंड माइनॉरिटी संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा मनुस्मृति पुस्तक का दहन किया गया। मोर्चा के अध्यक्ष विजय पासवान ने जातिभेद और लिंगभेद के खिलाफ नारेबाजी की। यह प्रदर्शन बाबा...

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। शहर के अंबेडकर चौक के समीप बुधवार को मनुस्मृति पुस्तक का दहन एससी एसटी ओबीसी एंड माइनॉरिटी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के द्वारा किया गया। इस दौरान मनुवादियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एससी-एसटी, ओबीसी एंड माइनॉरिटी संयुक्त संघर्ष मोर्चा एवं भीम आर्मी के संयुक्त बैनर तले कार्यक्रम का नेतृत्व मोर्चा के अध्यक्ष विजय पासवान ने किया। उन्होंने कहा कि जातिभेद और लिंगभेद, असमानता, भेदभाव, छुआछूत, अन्याय, अत्याचार एवं शोषण करने की शास्त्रीय एवं धार्मिक मान्यता देने वाली दुनिया की सबसे कलंकित और घटिया किताब है मुनस्मृति। 1927 में आज ही के दिन बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने मनुस्मृति को जलाकर जाति आधारित भेदभाव, असमानता और शोषण के खिलाफ आवाज उठाई थी। मौके पर विकास कुमार बिट्टू, बीरेंद्र कुमार पटेल, प्रभात कुमार पिंटू, सोनू कुमार मलिक, रामप्रवेश पासवान, मनीष पासवान, प्रदीप दास, कुमार चक्रवर्ती, सुबोध कुमार, देवनंदन पासवान, सचदेव शर्मा, अरविन्द यादव आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।